MP : कांस्टेबल्स का पे ग्रेड बढ़ाने की मांग को लेकर अब पुलिस परिवार मैदान में उतरे | bhopal – News in Hindi

MP : कांस्टेबल्स का पे ग्रेड बढ़ाने की मांग को लेकर अब पुलिस परिवार मैदान में उतरे | bhopal – News in Hindi


मुख्यमंत्री को सबसे पहले पत्र लिखने वाले विधायकों में राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर औऱ गुन्नौर जिला पन्ना विधायक शिवदयाल बागरी शामिल थे.

हाल ही में 19 विधायकों (MLA) ने सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) को पत्र लिखकर कॉन्स्टेबल का पे ग्रेड 1900 से 2400 करने के मांग की थी.

भोपाल.मध्यप्रदेश में कॉन्स्टेबल का ग्रेड बढ़ाने की मांग को लेकर पुलिस (Police) परिवार भी मैदान में उतर आए हैं. पुलिस परिवारों का कहना है, सरकार 24 घंटे नौकरी कराती है, लेकिन पे ग्रेड बढ़ाने पर ध्यान नहीं देती है. पुलिस परिवारों ने पे ग्रेड बढ़ाने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) को पत्र लिखने वाले विधायकों की मांग का समर्थन किया है.

हाल ही में बीजेपी और कांग्रेस के अलग-अलग 19 विधायकों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कॉन्स्टेबल का पे ग्रेड 1900 से 2400 ग्रेड करने की मांग की थी. इन विधायकों का समर्थन पुलिस परिवार ने किया है. पुलिस परिवारों का कहना है जब विधायकों को कॉन्स्टेबल की चिंता है तो सरकार को भी अब बड़ा फैसला लेना चाहिए. पुलिस परिवार बरसों से दूसरे राज्यों की तरह पे ग्रेड बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. लेकिन सरकार ने ध्यान नहीं दिया. उन्होंने यह भी कहा कि अब विधायक भी बड़ी संख्या में खुलकर सामने आ रहे हैं. ऐसे में सरकार को इस पर विचार करना चाहिए. यह गंभीर मामला है, क्योंकि मैदानी और जमीनी स्तर पर कॉन्स्टेबल स्तर के कर्मचारी ही कानून और सुरक्षा व्यवस्था की बागडोर संभालते हैं.

नेहरू नगर पुलिस लाइन से उठी आवाज
NEWS18 पर नेहरू नगर पुलिस लाइन के परिवारों का दर्द सामने आया. पुलिस परिवार के सदस्य आशीष झारिया ने कहा- उनके भाई क्राइम ब्रांच में पदस्थ हैं और उनके घर से जाने-आने का कोई समय नहीं है. कभी-कभी तो उनके भाई घर नहीं आते हैं. झारिया का कहना है जब पुलिस कॉन्स्टेबल से 12 घंटे से भी ज्यादा ड्यूटी ली जा रही है तो पे ग्रेड बढ़ाने में सरकार को दिक्कत नहीं होनी चाहिए. दूसरे विभागों से ज्यादा काम पुलिसकर्मी करते हैं. पुलिस परिवार की सदस्य सुनीता साहू ने कहा-उनके पति भी थाने में पदस्थ हैं. उनका ड्यूटी पर जाने का समय तो तय है लेकिन उनके आने का कोई समय नहीं है. कोरोना के दौरान कई दिन तक पति घर पर नहीं आए. कोई भी मौसम हो उनकी ड्यूटी पर कभी स्टॉप नहीं लगा. सरकार को पुलिस परिवारों की तरफ देखना चाहिए और पे ग्रेड के साथ दूसरी मांगों को भी मानना चाहिए.प्रदेश में 70 हजार कॉन्स्टेबल

मध्यप्रदेश में करीब एक लाख 23 हजार पुलिस फोर्स है. इसमें 70,000 से ज्यादा कांस्टेबल हैं. हालांकि अभी भी 20000 पुलिस कर्मियों की कमी है. कॉन्स्टेबल का पे ग्रेड बढ़ाने को लेकर सालों से मांग उठ रही है. लेकिन इस बार माननीयों ने राजस्थान की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी कॉन्स्टेबल का पे ग्रेड बढ़ाने का समर्थन किया है. माननीयों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र भी लिखा है. इतना ही नहीं सितंबर में होने वाले विधानसभा सत्र में भी कांस्टेबल का पे ग्रेड बढ़ाने का मामला गूंजेगा.

अब तक 19 विधायकों ने की थी मांग
हाल ही में 19 विधायकों ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर कॉन्स्टेबल का पे ग्रेड 1900 से 2400 करने के मांग की थी. विधायकों ने पत्र लिखा जिसमें राजस्थान में तत्कालीन बढ़े पे ग्रेड वेतनमान का हवाला दिया है. मुख्यमंत्री को सबसे पहले पत्र लिखने वाले विधायकों में राजगढ़ विधायक बापू सिंह तंवर औऱ गुन्नौर जिला पन्ना विधायक शिवदयाल बागरी शामिल थे. उसके बाद से अब तक 19 विधायक पत्र लिख चुके हैं. इनमें आलोट (रतलाम),सेलाना (रतलाम),बागली (देवास),गुनौर (पन्ना),अलिराजपुर,राजगढ़,नागदा(उज्जैन),झाबुआ,अशोकनगर,जोबट,भोपाल, महाराजपुर (छतरपुर),मंडला, मुरैना, तराना( उज्जैन), गरोठ (मंदसौर),जबेरा दमोह के विधायक शामिल हैं.





Source link