Teja Dashami celebrations carried out with markings | तेजा दशमी पर निशान के साथ निकाला चल समारोह

Teja Dashami celebrations carried out with markings | तेजा दशमी पर निशान के साथ निकाला चल समारोह


राजगढ़19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

तेजा दशमी के मौके पर शुक्रवार को वीर तेजाजी महाराज का चल समारोह निकाला गया। रंग गुलाल उड़ाते हुए ढोल डमाकों की थाप पर पिछले 11 साल की तरह इस बार भी ध्वज निशान के साथ निकाला। गांव रामपुरिया जाट में तेजा दशमी पर जाट समाज के आराध्य देव वीर तेजाजी महाराज का उत्सव मना। समाज ने सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज स्थित मंदिर में पूजन, अर्चन कर चल समारोह निकाला। 12 बजे ध्वज निशान के साथ चल समारोह निकाला। इसमें पड़ाना, मगराना, साधनखेड़ी, करौंदी, मल्हारगंज, काचरिया, पुरोहित के लोगों ने भाग लिया। ये राममंदिर होकर मंदिर पहुंचा। पुजारी ने आरती कर प्रसाद बांटा। इस मौके पर समाज अध्यक्ष सियाराम जाट, मानसिंह जाट, कैलाश चौधरी, किशोर जाट, दिनेश जाट, धर्मेंद्र जाट, जितेंद्र जाट, रामसिंह पटेल, रामनारायण जाट, दिलीप वंशकार, मनोहर परमार, हरिप्रसाद जाट मौजूद थे।

0



Source link