The young man trapped in the island as soon as he left the water of the dam, after 24 hours, the army helicopter was rescued | 24 घंटे से माचागोरा डैम के पास टापू में फंसा था युवक, सेना ने हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया

The young man trapped in the island as soon as he left the water of the dam, after 24 hours, the army helicopter was rescued | 24 घंटे से माचागोरा डैम के पास टापू में फंसा था युवक, सेना ने हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू किया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • The Young Man Trapped In The Island As Soon As He Left The Water Of The Dam, After 24 Hours, The Army Helicopter Was Rescued

छिंदवाड़ा10 घंटे पहले

नागपुर से सुबह रेस्क्यू करने सेना का हेलिकॉप्टर पहुंचा।

  • छिंदवाड़ा के चौरई गांव के बेलखेड़ा से बहने वाली पेंच नदी में मछली पकड़ने गया था युवक
  • लगातार बारिश होने से डैम से पानी छोड़ा गया था, जिससे युवक नदी के टापू में फंस गया था

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पेंच नदी के टापू पर 24 घंटे से फंसे युवक को सेना ने हेलीकॉप्टर के जरिए रेस्क्यू कर बचा लिया। प्रशासन ने पहले युवक को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। लेकिन नदी में लगातार बढ़ रहे जलस्तर को देखते हुए सेना से मदद मांगी गई। इसके बाद सेना हेलिकॉप्टर से सुबह 5 बजे युवक का रेस्क्यू करने पहुंची। इस दौरान पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद रही। हेलिकाप्टर से रेस्क्यू करने के बाद युवक को इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर उतारा गया।

युवक को इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर सुरक्षित उतारा गया है।

यह है पूरा मामला
छिंदवाड़ा से करीब 30 किमी दूर चौरई गांव के बेलखेड़ा से बहने वाली पेंच नदी में एक युवक मछली पकड़ने शुक्रवार को दोस्तों के साथ गया था। वह टापू पर पहुंचा ही था तभी लगातार बारिश के कारण माचागोरा डैम के सभी गेट खोल दिए गए। इससे नदी का अचानक जलस्तर बढ़ा और वह टापू में फंस गया। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू के लिए पहुंची, लेकिन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा था। अंधेरा होने और खराब मौसम के कारण युवक का रेस्क्यू नहीं हो पाया था। इसके बाद प्रशासन ने सेना से मदद मांगी। तहसीलदार रायसिंग कुशराम ने बताया कि शनिवार सुबह नागपुर से सेना का हेलिकाप्टर बेलखेड़ा गांव पहुंचा और युवक का रेस्क्यू किया। युवक को इमलीखेड़ा एयर स्ट्रिप पर सुरक्षित उतारा गया।

पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद रही।

पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ की टीम मौके पर मौजूद रही।

0



Source link