- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Vidisha
- Two Days Of Rain Worsened The Situation In Vidisha; Several Routes Closed Including Two NHs Of The District, Rivers Overflow
भोपाल10 मिनट पहले
विदिशा जिले में लगातार बारिश होने से हालात बिगड़ गए हैं।
- मौसम विभाग ने जारी किया था 48 घंटे का रेड अलर्ट
विदिशा जिले में लगातार बारिश होने से हालात बिगड़ गए हैं। विदिशा-सागर और विदिशा-अशोकनगर हाईवे समेत कई मुख्य मार्गों पर नदियों के उफान से ट्रैफिक बंद हो गया है। इसके अलावा कई रहवासी बस्तियों में भी बारिश का पानी भर गया।
मौसम विभाग ने जिले के लिए 48 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया था।
विदिशा और ग्यारसपुर तहसील के कई गांव में पानी भरने से घर भी डूब में आ गए। हसनापुर, गाजीखेड़ी व आसपास के कई गांव में हालात काफी बदतर हो गए। यहां पानी भरने से जहां लोगों के घर में पानी भरने से गृहस्थी का सामान खराब हो गया, वहीं जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।
पिछले 2 दिन से जिले में लगातार भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने जिले के लिए 48 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया था, जिसमें से 24 घंटे बारिश बारिश के गुजर चुके हैं। अगले 24 घंटे के दौरान भी भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश से जिले का बघर्रू बांध ओवर फ्लो होने से गेट खोलना पड़े।