Woman hanging from bridge in Bhopal; Municipal team saved lives by risking | बड़े तालाब में जान देने के लिए ब्रिज से लटकी महिला; नगर निगम की टीम ने बचाया

Woman hanging from bridge in Bhopal; Municipal team saved lives by risking | बड़े तालाब में जान देने के लिए ब्रिज से लटकी महिला; नगर निगम की टीम ने बचाया


भोपाल11 घंटे पहले

नगर निगम के गोताखोर बड़ी मुश्किल से महिला को बचा पाए।

  • परिवार में बहस होने के बाद महिला जान देने आ गई थी

भोपाल के बड़े तालाब में खुदकुशी करने के इरादे से एक महिला राजाभोज ब्रिज से लटक गई। गोताखोरों ने जान जोखिम में डालकर उसे बचा लिया। वह परिवार में हुए विवाद के बाद यहां सुसाइड करने आ गई थी। हालांकि पुलिस ने महिला की पहचान उजागर नहीं की है।

डायल-100 की टीम महिला को पुलिस थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर एक महिला कमला पार्क के पास राजाभोज सेतु पर पहुंची। वह ब्रिज के ऊपर से पानी में कूदने के लिए लटक गई। गोताखोर आसिफ ने बताया कि यह देख लोगों ने तत्काल चिल्लाना शुरू कर दिया। इस पर वहां मौजूद गोताखोर वहां पहुंच गए और उन्होंने ब्रिज से लटकर बड़ी मुश्किल से महिला की जान बचाई। सूचना मिलते ही डायल-100 मौके पर पहुंच गई। तलैया पुलिस का कहना है कि महिला होने के कारण उसकी जानकारी नहीं दी सकती है। महिला के परिजनों को बुलाया है। काउंसलिंग करने के बाद महिला को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

0



Source link