Pakistani flag found on house in Shipra village | मकान पर लगा हुआ था पाकिस्तानी झंडा, अधिकारी ने पूछा तो बोले – नाबालिग बेटे ने लगा दिया था, मैंने तो उतारकर उसे जला दिया

Pakistani flag found on house in Shipra village | मकान पर लगा हुआ था पाकिस्तानी झंडा, अधिकारी ने पूछा तो बोले – नाबालिग बेटे ने लगा दिया था, मैंने तो उतारकर उसे जला दिया


देवास8 घंटे पहले

मकान पर लगा पाकिस्तान का झंडा।

  • शिकायत मिलने के बाद राजस्व निरीक्षक करने शिप्रा गांव पहुंचे

क्षिप्रा गांव में एक घर पर पाकिस्तानी झंडा लहराता देख हंगामा मच गया। जानकारी के बाद प्रशासनिक अधिकारी जांच के लिए पहुंचे। जहां मकान मालिक ने झंडा नाबालिग बच्चे द्वारा लगाया जाना बताया। जांच के बाद अब मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचा है।

राजस्व निरीक्षक लखन सिंह जांच करने पहुंचे।

राजस्व निरीक्षक लखनसिंह ने बताया कि ग्राम क्षिप्रा में फारुख खां के मकान के ऊपर पाकिस्तानी झंड़ा लगा होने की जानकारी मिली थी। मामले की जांच के लिए तहसीलदार ने मुझे भेजा था। मकान मालिक का कहना है कि मेरे 12 साल के बेटे ने अज्ञानतावश यह झंडा लगा दिया था। जैसे ही मुझे इस बात की जानकारी मिली मैंने झंडा उतारकर जला दिया है। इन्होंने यह नहीं बताया कि झंडा आया कहां से है। औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस के साथ ही तहसीलदार को इस संबंध में रिपोर्ट पेश करूंगा। उच्च अधिकारी मामले में आगे की कार्रवाई करेंगे।

0



Source link