Parrot astrologer couple arrested by police | तोते वाले ज्योतिषी ने कहा था – पूजा नहीं करवाई तो परिवार और बेटी खत्म हो जाएगी, महिला ने डरकर पांच साल में दे दिए 20 लाख

Parrot astrologer couple arrested by police | तोते वाले ज्योतिषी ने कहा था – पूजा नहीं करवाई तो परिवार और बेटी खत्म हो जाएगी, महिला ने डरकर पांच साल में दे दिए 20 लाख


इंदौर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गौपुर चौराहे पर तोते वाले ज्योतिषी दंपती पुलिस की गिरफत में आए।

  • गौपुर चौराहे पर तोते वाले ज्योतिषि दंपती ने महिला को धमकाकर 20 लाख औऱ जेवर ठगे थे

गोपुर चौराहे पर तोता लेकर भविष्य बताने वाले एक ज्योतिषी दंपती ने तलाकशुदा महिला को धमकाया औऱ झांसे में लेकर 20 लाख रुपए व जेवर ठग लिए। महिला को धमकाया कि यदि गृह शांति की पूजा नहीं करवाई तो पूरा परिवार खत्म हो जाएगा। इससे डरकर महिला पांच साल में उन्हें रुपए और जेवर देती रही। शनिवार को अचानक महिला थाने पहुंची औऱ केस दर्ज करवाया। पुलिस ने आऱोपी दंपती को गिऱफ्तार कर लिया है।

अन्नपूर्णा टीआई सतीश द्विवेदी के अनुसार बृजविहार कॉलोनी में रहने वाली उषा पति सुभाष शर्मा की शिकायत पर ज्योतिषी रणजीत जोशी औऱ उसकी पत्नी शीतल को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि वह तलाशशुदा है। उसकी एक बेटी भी है। वह काफी परेशान चल रही थी। इसी दौरान उसने गौपुर चौराहे पर बैठे ज्योतिषी रणजीत को अपना भाग्य दिखाया। रणजीत ने महिला को कहा कि उसे गृह शांति की पूजा करवाना होगी। उसके पीछे कई बलाएं हैं। ऐसा कहकर पहली बार में उसने महिला से 10 हजार रुपए ले लिए।

बाद में वह महिला को झांसे में लेकर धमकाने लगा। बोला पूजा नहीं करवाई तो परिवार में एक भी आदमी नहीं बचेगा। बेटी भी मर जाएगी। इस डर से महिला आरोपी को रुपए देती रही। इस दौरान रणजीत की पत्नी शीतल भी धमकाने में शामिल हो गई। वह भी महिला को डराने लगी। आखिरकार दोनों ने महिला से 20 लाख रुपए और जेवर ले लिए। जब महिला का खासा पैसा खत्म हो गया। उसे कुछ फायदा नहीं हुआ तो उसने पुलिस की मदद ली।

पुलिस ने आऱोपी दंपती को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से नकद 50 हजार रुपए, सोने की 3 चेन, तीन टॉप्स, पांच अंगूठी, दो मंगलसूत्र और बाइक के कागज मिले हैं। उन्होंने 2017 में एक पांच लाख में एक प्लॉट खरीदकर मकान भी बना लिया था। उसे भी जब्त किया जाएगा।

0



Source link