Shops in the streets, danger of infection from congestion | गलियों में दुकानें, भीड़ से संक्रमण का खतरा

Shops in the streets, danger of infection from congestion | गलियों में दुकानें, भीड़ से संक्रमण का खतरा


खरगोन19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्षेत्र में कोरोना मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है। पिछले 3 दिन में यहां भी 2 मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद भी पंचायत के जवाबदार लापरवाह बने हुए हैं। हाट बाजार पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध होने के बाद भी गली-मोहल्लों में दुकानें लग रही है। यहां मास्क का उपयोग हो रहा न सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा रहा है। इससे संक्रमण बढ़ने की आशंका है। गांव में हर शनिवार हाट बाजार लगता है। कोरोना संक्रमण के चलते मार्च माह के अंतिम सप्ताह से हाट बाजार पर प्रतिबंध लगा दिया गया।
फिलहाल नियत स्थान पर हाट की दुकानें नहीं लग रही लेकिन व्यापारी हर शनिवार को यहां पहुंच रहे हैं। गली-मोहल्लों में दुकानें लगाई जा रही है। शनिवार को राम मंदिर से बस स्टैंड तक भीड़ जमा रही। मुख्य मार्ग पर दुकानें लगने से किसान सहित अन्य लोग परेशान होते रहे। शासन इस महामारी से निपटने के लिए सख्ती बरत रहा है लेकिन पंचायत के पदाधिकारी व व्यापारी भी अपनी जवाबदारी नहीं समझ रहे हैं। मुख्य मार्ग पर दुकानें लगने व होने वाली परेशानी को लेकर करीब एक माह पहले ग्रामीणों ने पंचायत व पुलिस को शिकायत की थी लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसका नतीजा रहा कि दुकानें बढ़ती जा रही है। गांव के अरविंद पाटीदार, सतीश पटेल, अमित पाटीदार व रूपेश पाटीदार ने कहा पंचायत अन्य दिनों में चालानी कार्रवाई करती है लेकिन शनिवार को कोई देखने नहीं आता। ऐसी ही लापरवाही रही तो गांव में संक्रमण बढ़ने की आशंका है।
लोग भी जागरूक रहें
^हाट बाजार पर प्रतिबंध है। लगातार बिना मास्क पहने व सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्रवाई की जा रही है। ग्रामीणों की शिकायत के बाद मुख्य मार्ग पर दुकानें नहीं लगाने को लेकर गांव में मुनादी करवाई है। लोगों को भी जागरुकता का परिचय देना चाहिए।
गुलाबसिंह देवले, सचिव
^मामला संज्ञान में आया है। सीईओ जनपद से बात की जाएगी। भीड़भाड़ को लेकर लापरवाही बिल्कुल भी सहन नहीं की जाएगी।
संघप्रिय, एसडीएम

0



Source link