हाइब्रिड ऑप्शन के साथ Toyota Yaris Cross कॉम्पैक्ट एसयूवी हुई लॉन्च! जानिए कितनी है कीमत | auto – News in Hindi

हाइब्रिड ऑप्शन के साथ Toyota Yaris Cross कॉम्पैक्ट एसयूवी हुई लॉन्च! जानिए कितनी है कीमत | auto – News in Hindi


Toyota Yaris Cross

टोयोटा (Toyota) ने जापान में अपनी न्यू जेनरेशन Yaris Cross कॉम्पैक्ट SUV हाइब्रिड ऑप्शन के साथ लॉन्च कर दी है.

टोयोटा मोटर कॉर्पोरेशन (Toyota Motor Corporation) ने जापान में अपनी न्यू जेनरेशन Yaris Cross कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च कर दी है. यह TNGA प्लेटफॉर्म को अपनाने वाली टोयोटा की पहली कॉम्पैक्ट SUV है और इसमें पहली बार इलेक्ट्रिक फोर-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है. यारिस क्रॉस एसयूवी में रेगुलर सेफ्टी फीचर्स के अलावा, टोयोटा ने लैटरल विंड कंट्रोल के साथ इसमें S-VSC नाम का एक नया फीचर पेश किया है.

अगर कीमत की बात की जाए तो न्यू जेनरेशन यारिस क्रॉस की कीमत 1,798,000 जापानी येन से शुरू होती है, जो भारतीय मुद्रा के हिसाब से लगभग 12.50 लाख रुपये है. टॉप एंड हाइब्रिड इलेक्ट्रिक फोर-व्हील-ड्राइव मॉडल की कीमत 2,815,000 जापानी येन (लगभग 19.60 लाख रुपये) है.

Yaris Cross एसयूवी के फ्रंट में सेंट्रल फ्रंट, लोअर फ्रंट और फेंडर के साथ एक थ्री-डायमेंशनल स्ट्रक्चर दिया गया है. एसयूवी के साइड प्रोफाइल में हॉरिजन्टल लाइन्स कार के ऊपरी बॉडी से लेकर टेललाइट्स तक है. कार की यूनिक कैरेक्टर लाइन, जो पीछे के दरवाजे से केबिन के फ्रंट तक जाती है. एसयूवी के रियर में चौकोर आकार का केंद्रीय भाग और बड़ा बैक डोर दिया गया है.
SUV का केबिन काफी शानदार और आरामदायक है.ये भी पढ़ें : Audi ने भारत में लॉन्च की सबसे दमदार RS Q8 एसयूवी! कीमत 2.07 करोड़ रु- जानिए खासियत

SUV में TFT कलर LCD मल्टी इंफोर्मेशन डिस्प्ले मिलता है. सभी मॉडल में डिस्प्ले ऑडियो और डीसीएम स्टैंडर्ड फीचर्स के रूप में दी गई है. स्मार्टफोन एप्लिकेशन और अन्य फंक्शंस को SmartDeviceLink और Apple CarPlay / Android Auto के साथ कनेक्ट किया जा सकता है.

हाइब्रिड मॉडल पहली टोयोटा कॉम्पैक्ट एसयूवी
यारिस क्रॉस एसयूवी 4WD (फोर-व्हील-ड्राइव) सिस्टम के साथ आती है जिसमें कई टेरेन मोड चुनने का विकल्प दिया गया है. हाइब्रिड मॉडल पहली टोयोटा कॉम्पैक्ट एसयूवी है जिसमें ई फोर (इलेक्ट्रिक फोर व्हील ड्राइव) सिस्टम है. यह न्यू जेनरेशन के हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल सिस्टम से लैस है जो TNGA पर आधारित 1.5-लीटर इनलाइन 3-सिलेंडर डायनामिक फोर्स इंजन का यूज करता है.





Source link