Indore BJP MP Shankar Lalwani’s Statement On Congress Kamal Nath Over Madhya Pradesh By-Election 2020 | सांसद लालवानी बोले- किसानों के मुद्दे पर कांग्रेसी नौटंकी कर रहे, मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ कभी खेत नहीं गए, उन्हें क्या पता किसान का दर्द क्या होता है

Indore BJP MP Shankar Lalwani’s Statement On Congress Kamal Nath Over Madhya Pradesh By-Election 2020 | सांसद लालवानी बोले- किसानों के मुद्दे पर कांग्रेसी नौटंकी कर रहे, मुख्यमंत्री रहते कमलनाथ कभी खेत नहीं गए, उन्हें क्या पता किसान का दर्द क्या होता है


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore BJP MP Shankar Lalwani’s Statement On Congress Kamal Nath Over Madhya Pradesh By Election 2020

इंदौर24 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सांसद ने कहा कि स्कूलों की फीस को लेकर भी एक- दो दिन में फैसला हो जाएगा।

  • प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. निर्भय सिंह पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर सांसद ने किया उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण
  • सांसद के साथ भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक मनोज पटेल समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे

प्रदेश के पूर्व मंत्री स्व. निर्भय सिंह पटेल की पुण्यतिथि के अवसर पर चोइथराम सब्जी मंडी चौराहे स्थापित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि उपचुनाव को लेकर किसानों के मुद्दे पर कांग्रेसी नौटंकी कर रहे हैं। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कभी खेतों में जाकर फसल नहीं देखी। जब वे किसान के पास कभी गए ही नहीं तो उन्हें क्या मालूम फसल कैसे खराब होती है और किसानों का दर्द क्या है। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले फसल का दौरा किया। दो दिन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। मुख्यमंत्री हर समय किसानों के लिए खड़े रहते हैं।

सासंद शंकर लालवानी ने कहा कि सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का जब लोकार्पण हुआ था तो मैंने मंच से अस्पतालों द्वारा मरीजों से ज्यादा बिल वसूली की बात उठाई थी। जिसके बाद मंच से ही मुख्यमंत्री ने इसे लेकर गाइड लाइन बनाने के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन ने दूसरे दिन बैठक कर गाइड लाइन जारी कर दी है। कोरोना की टेस्टिंग के लिए अब निजी अस्पताल 2500 रुपए ही वसूल पाएंगे। लक्षण नहीं होने के बाद भी मरीजों को प्रोटोकॉल के तहत 10 दिन रुकना पड़ता था। अब तीन दिन में वे अपने घर लौट पाएंगे। एक दो दिन में हम यह भी तय कर देंगे कि निजी अस्पतालों के प्राइवेट रूम, बेड और वेंटीलेटर के रेट क्या हों। इसे लेकर रविवार को डॉक्टरों के साथ बैठक हुई है।

सांसद ने कहा कि स्कूल की फीस ऐसी हो जो पालक भर सकें। स्कूलों को लेकर कहा कि उनका कहना है कि स्कूल के मेंटेनेंस, टीचर की फीस सहित अन्य खर्चें निकलने चाहिए। इसे लेकर एक दो दिन में गाइड लाइन तय कर दी जाएगी। सांसद ने स्व. पटेल को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों काे उनके नाम की तरह ही निर्भीक बताया। उन्होंने कहा कि निर्भय दादा ईमानदारी की और पार्टी विथ डिफेन्स की मिसाल थे। सांसद ने कहा कि पटेल के दिखाए सेवा के मार्ग आज भी सभी का मार्गदर्शन करते है, और समाज मे सेवा के प्रति समर्पण का भाव जीवित रखे हुए हैं।

0



Source link