Jyotishi Fraud; Astrologer In Police Remand For Cheating Madhya Pradesh Woman In Indore | ज्योतिषी बोला – धीमी थी जिंदगी, 21 लाख आते ही रफ्तार पकड़ ली, 5 लाख के प्लाॅट पर 10 लाख का मकान बनाया, बाकी पिता औऱ भाई के इलाज व मृत्यु कार्यक्रम में लगा दिए

Jyotishi Fraud; Astrologer In Police Remand For Cheating Madhya Pradesh Woman In Indore | ज्योतिषी बोला – धीमी थी जिंदगी, 21 लाख आते ही रफ्तार पकड़ ली, 5 लाख के प्लाॅट पर 10 लाख का मकान बनाया, बाकी पिता औऱ भाई के इलाज व मृत्यु कार्यक्रम में लगा दिए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jyotishi Fraud; Astrologer In Police Remand For Cheating Madhya Pradesh Woman In Indore

इंदौर2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

गृह अशांति, बेटी और माता-पिता की मौत का डर बताकर लाखों रुपए ठग लिए थे।

  • ज्योतिषी के पास ज्यादा रुपया नहीं मिला, पुलिस अब मकान जब्ती कर कोर्ट में पेश करेगी कागजात

तलाकशुदा महिला से 21 लाख रुपए और जेवरात ठगने वाले ज्योतिषी दंपत्ति से पूछताछ के लिए पुलिस को एक दिन का रिमांड मिला है। आरोपी का कहना है कि वह गरीबी में जी रहा था। तभी उसे महिला मिली और अपनी ही गृह अशांति के बारे में बताने लगी। शुरुआत में उससे 10 हजार मांगे तो उसने बड़ी ही आसानी से दे दिए, जैसे कोई 1 रुपया देता है। बस फिर लगा कि ये ज्यादा माल दे जाएगी। फिर उसे ठगता चला गया।

अन्नपूर्णा टीआई सतीश द्विवेदी के अनुसार ज्योतिषी रणजीत जोशी और उसकी पत्नी शीतल से पूछताछ जारी है। उसका कहना है कि 5 साल पहले तक उसकी जिंदगी काफी धीमी रफ्तार से चल रही थी। फिर महिला ऊषा ने उससे आगे होकर संपर्क किया। जब उसने रुपए देना शुरू किए तो जिंदगी ने भी रफ्तार पकड़ ली। उसने पहले थोड़े रुपयों की डिमांड की। बाद में गृह अशांति, बेटी व माता-पिता की मौत का डर बताकर लाखों ठगे। इन रुपयों से उसने मकान मालिक का एक प्लाट पांच लाख में खरीदा। फिर उस पर 10 लाख रुपए खर्च कर मकान बना दिया। बाद में बाइक ली। फिर पिता का इलाज करवाया। पिता और भाई की मौत में कार्यक्रम किया। महिला के दिए रुपयों से पांच साल तक खर्च भी चलाया। इसलिए अब उसके पास रुपए नहीं बचा है। अब पुलिस उससे जब्ती नहीं कर पा रही है। इसलिए उसके मकान को सील कर कोर्ट में पेश किया जाएगा, ताकि उसे बेचकर महिला का पैसा चुकाया जा सके।

0



Source link