1.60 लाख रु कम में लाएं Honda City का 4th जेनरेशन मॉडल, दो वेरियंट में है उपलब्ध | auto – News in Hindi

1.60 लाख रु कम में लाएं Honda City का 4th जेनरेशन मॉडल, दो वेरियंट में है उपलब्ध | auto – News in Hindi


नई दिल्ली. होंडा कार्स इंडिया लिमिटेड (HCIL) ने घोषणा की है कि कंपनी नई होंडा सिटी के साथ 4th जेनरेशन होंडा सिटी की बिक्री भी जारी रखेगी. 4th जेनरेशन होंडा सिटी को ग्राहक दो वेरियंट- V और SV में खरीद पाएंगे. इसमें 1.5लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन मिलता है, जो मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आता है. होंडा का कहना है कि दोनों जेनरेशन के जरिए कंपनी ग्राहकों को एक वाइड रेंज ऑफर कर रही है. 4th जेनरेशन होंडा सिटी के SV पेट्रोल (मैनुअल) वेरियंट की कीमत 9,29,900 रुपये और V पेट्रोल (मैनुअल) वेरियंट की कीमत 9,99,900 रुपये है. देखा जाए तो नई होंडा सिटी के बेस मॉडल से चौथी जेनरेशन वाली सिटी करीब 1.60 लाख रुपये सस्ती है.

Honda के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और निदेशक, राजेश गोयल ने कहा कि कंपनी ने 4th जेनरेशन होंडा सिटी की बिक्री जारी रखने का फैसला किया है क्योंकि यह अपने स्टाइल के साथ काफी लोकप्रिय बीएस- VI मॉडल है. बता दें कि 4th जनरेशन Honda City ने भारत में जनवरी 2014 में लॉन्च के बाद से 3.5 लाख यूनिट बेची हैं. खास बात है कि इस कार में भी 5वीं जेनरेशन की तरह बीएस6 कंप्लायंट इंजन ही दिया गया है.

ये भी पढ़ें : देश का सबसे बड़ा बैंक SBI दे रहा सस्ते में ‘Green Car Loan’, 90 फीसदी रकम होगी फाइनेंस- जानें सबकुछ

इंजन और माइलेजहोंडा सिटी की 4th जेनरेशन मॉडल में 1497cc का पेट्रोल इंजन मिलता है. यह इंजन 119 ps का पावर और 145 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है. होंडा के मुताबिक चौथी पीढ़ी की सिटी मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 17.4 किलोमीटर प्रति लीटर और सीवीटी ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है

5th जेनरेशन होंडा सिटी
5th जेनरेशन होंडा सिटी को जुलाई माह में लॉन्च किया गया था. यह अपने सेगमेंट में सबसे लंबी और चौड़ी सेडान है. अलेक्सा रिमोट के साथ आने वाली ये भारत की पहली कनेक्टेड कार है. कार को टेलीमेटिक्‍स कंट्रोल यूनिट (टीसीयू) के साथ होंडा कनेक्‍ट की 5 साल के फ्री सब्‍सक्रिप्‍शन और 32 से अधिक कनेक्‍टेड फीचर्स के साथ पेश किया गया है. कार में बीएस-6 पॉवरट्रेन- VTC के साथ नया 1.5 लीटर i-VTEC DOHC पेट्रोल इंजन और भारत के लिए विशेष रूप से 1.5 लीटर i-DTEC डीजल इंजन तैयार किया गया है.

ये भी पढ़ें : जल्द खत्म होगा इंतजार! इस महीने लॉन्च होंगी ये 5 शानदार कार, बुकिंग हुई शुरू

इतनी है कार की कीमत
5वीं पीढ़ी की होंडा सिटी (Ex showroom Delhi) की कीमत की बात करें को 1.5L i-VTEC Petrol Manual V की कीमत 10,89,900 रुपये, VX की कीमत 12,25,900 रुपये और ZX की कीमत 13,14,900 रुपये है.

वहीं 1.5L i-VTEC Petrol CVT Automatic V की कीमत 12,19,900 रुपये, VX की कीमत 13,55,900 रुपये और ZX की कीमत 14,44,900 रुपये है.

1.5L i-DTEC Diesel Manual के V 12,39,900 रुपये, VX की कीमत 13,75,900 और ZX की कमत14,64,900 रुपये है.





Source link