Pranab Mukherjee Died : कमलनाथ ने इस तरह प्रणब दा को याद किया… | bhopal – News in Hindi

Pranab Mukherjee Died : कमलनाथ ने इस तरह प्रणब दा को याद किया… | bhopal – News in Hindi


1986 में प्रणब मुखर्जी ने कांग्रेस ने अलग होकर नई पार्टी बनाई थी.

पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ (kamalnath) ने प्रणब दा (Pranb da) के निधन को व्यक्तिगत क्षति बताया.

भोपाल.देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी (pranab mukherjee,) के निधन पर पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ (ex cm kamalnath) ने उन्हें श्रद्धा से याद किया. कमलनाथ ने उनके साथ किए गए अपने समय को याद किया और कहा दादा का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है. बीजेपी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष  वी डी शर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी.

कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा – बेहद दुखद ख़बर प्राप्त हुई.श्री मुखर्जी के साथ लंबे समय तक काम करने का अवसर मिला.वो एक कुशल राजनीतिज्ञ , सरल व्यक्तित्व के धनी होकर दूरदृष्टि और मजबूत इरादों वाले व्यक्ति थे.उनका निधन मेरे लिये व्यक्तिगत क्षति के समान है.परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं.कमलनाथ ने आगे लिखा-ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान और परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष VD शर्मा ने कहा-प्रणबजी की पहचान देश के सर्वमान्य नेता के रूप में थी. आज हमने सर्वमान्य नेता को खो दिया. उन्हें BJP परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि.

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त कीं. उन्होंने कहा- प्रणब जी देश के प्रख्यात नेता थे.उनका जीवन समर्पित और निष्कलंक रहा.वो अपनी योग्यता के बल पर राष्ट्रपति पद तक पहुंचे. राष्ट्रपति के रूप में उनकी देश सेवा उल्लेखनीय रही. उनका निधन दुखद है.





Source link