प्रणब मुखर्जी को सीएम शिवराज सिंह ने दी श्रद्धांजलि (फाइल फोटो)
प्रणब मुखर्जी 84 साल के थे. उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी (Abhijit Mukherjee) ने ट्वीट कर पूर्व राष्ट्रपति के निधन की पुष्टि की है. प्रणब मुखर्जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. सोमवार सुबह ही प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में इंफेक्शन की पुष्टि हुई थी
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश के विकास में प्रणब दा के सहयोग को याद किया. उन्होंने श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया-श्रद्धेय प्रणब दा ने केंद्रीय वित्तमंत्री रहते हुए मध्यप्रदेश के विकास में योगदान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी.वे अन्य दलों के नेताओं से भी आत्मीय संबंध रखते थे. उनका जाना हम सभी के लिए और देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति है.भारत उनके देशप्रेम और जनसेवा को सदैव याद रखेगा.
श्रद्धेय प्रणब दा ने केंद्रीय वित्तमंत्री रहते हुए मध्यप्रदेश के विकास में योगदान देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
वे अन्य दलों के नेताओं से भी आत्मीय संबंध रखते थे। उनका जाना हम सभी के लिए और देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।भारत उनके देशप्रेम और जनसेवा को सदैव याद रखेगा।— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 31, 2020
सीएम ने उनके व्यक्तित्व को इस तरह याद करते हुए आगे लिखा-राजनीति के वे अजातशत्रु थे. देश के लिए समर्पित ऐसे दृढ़ इच्छाशक्ति वाले अद्वितीय नेता सदियों में जन्म लेते हैं.उनके निधन से उत्पन्न विशाल शून्य को कभी भरा न जा सकेगा.
राजनीति के वे अजातशत्रु थे। देश के लिए समर्पित ऐसे दृढ़ इच्छाशक्ति वाले अद्वितीय नेता सदियों में जन्म लेते हैं।
माननीय प्रणब मुखर्जी के निधन से उत्पन्न विशाल शून्य को कभी भरा न जा सकेगा। चरणों में विन्रम श्रद्धांजलि!— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 31, 2020
भारत के पूर्व राष्ट्रपति माननीय प्रणब मुखर्जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दु:ख हुआ.आज मां भारती ने अपने एक गुणी और राष्ट्र के लिए समर्पित पुत्र को खो दिया.ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं.
भारत के पूर्व राष्ट्रपति मा. श्री प्रणब मुखर्जी के निधन के समाचार को सुनकर अत्यंत दु:ख हुआ।आज मां भारती ने अपने एक गुणी और राष्ट्र के लिए समर्पित पुत्र को खो दिया।ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।ॐ शांति!
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) August 31, 2020
कई दिन से बीमार थे प्रणब दा प्रणब मुखर्जी 84 साल के थे. उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी (Abhijit Mukherjee) ने ट्वीट कर पूर्व राष्ट्रपति के निधन की पुष्टि की है. प्रणब मुखर्जी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. सोमवार सुबह ही प्रणब मुखर्जी के फेफड़ों में इंफेक्शन की पुष्टि हुई थी. फेफड़ों में इंफेक्शन के बाद से ही उनकी हालात बिगड़ती जा रही थी.प्रणब मुखर्जी को 10 अगस्त को दिल्ली के आर्मी रिसर्च एंड रेफरल (आर एंड आर) हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था. इसी दिन ब्रेन से क्लॉटिंग हटाने के लिए इमरजेंसी में सर्जरी की गई थी. इसके बाद से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी. प्रणब ने 10 तारीख को ही खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की बात भी कही थी