- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal City Bus Route And Timings Latest News Updates; Bairagarh Chichli To Sehore Naka List Of All Bhopal Bus Stops
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
गुरुवार से भोपाल में लो फ्लोर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा, कोरोना काल में जुलाई में एक बार शुरू हुई थीं, लेकिन यात्री नहीं मिलने से बंद करना पड़ा था।
- गुरुवार से एसआर-1रूट पर छह जबकि एसआर-1ए रूट पर तीन बसों को चलाया जाएगा
लॉकडाउन के कारण बंद हुई लो-फ्लोर बसों का संचालन एक बार फिर शुरू किया जा रहा है। गुरुवार से एसआर-1 रूट पर छह जबकि एसआर-1ए रूट पर तीन बसों को चलाया जाएगा। खास बात यह है कि बसों का संचालन सुबह सात से शाम सात बजे तक ही होगा। यात्रियों की संख्या के आधार पर बसों की टाइमिंग और संख्या में इजाफा किया जाएगा। बसों में सफर करने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है। बिना मास्क पहने यात्रियों को बसों में प्रवेश ही नहीं दिया जाएगा।
लॉकडाउन लगते ही महानगर में बस सेवा बंद कर दी गई थी। इसके बाद जुलाई में जुलाई भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड ने रूट एसआर-1 पर पांच बसों का संचालन शुरू किया गया था। लेकिन, तक महज 15 प्रतिशत यात्री ही मिले थे। ऐसे में बसों के संचालन पर होने वाला खर्चा भी नहीं निकल पाया था और कुछ दिन के बाद बसों का संचालन बंद कर दिया गया था। बीसीएलएल को अनुमान है कि 25 से 30 प्रतिशत यात्री मिलेंगे।
कांटेक्ट लैस टिकिटिंग पर जोर
कोरोनावायरस का संक्रमण ना फैले इसको ध्यान में रखते हुए सफर के दौरान कांटेक्ट लैस टिकिटिंग पर जोर दिया जा रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए बसों का संचालन करने वाली भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) ने चलो एप के माध्यम से चलो बस कार्ड, मोबाइल टिकिट ऑन चलो एप, सुपर सेवर प्लान ऑन चलो एप, क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान की सुविधा भी दी जाएगी।
यात्रियों को होगी परेशानी
लो-फ्लोर बस से सफर करने वाले यात्रियों को उक्त रूट के अलावा दूसरे रूट की बसें नहीं मिलने के कारण अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है। जैसे किसी यात्री को कोलार से नेहरू नगर जाना है तो वह बस से न्यू मार्केट तक तो पहुंच जाएगा, लेकिन उसे न्यू मार्केट से नेहरू नगर के लिए बस सुविधा नहीं मिलने से परेशानी होगी।
इन रूटों पर चलेंगी बसें
एसआर–1 : बैरागढ़ चीचली से न्यू मार्केट होते हुए सीहोर नाका।
17- बसें पहले चलती थीं 6 – बसें अभी चलेंगी 9 – हजार यात्री पहले प्रतिदिन करते थे सफर 2.5 – हजार यात्रियों का है अनुमान
एसआर-1ए : बैरागढ़ चीचली से विधानसभा होते हुए सीहोर नाका
16- बसें पहले चलती थीं 3 – बसें अभी चलेंगी 8 – हजार यात्री पहले प्रतिदिन करते थे सफर 2 – हजार यात्रियों का है अनुमान
ये रहेंगे संक्रमण से बचाव के इंतजाम
- अधिकतम भुगतान कैशलेश ही किया जाएगा।
- बिना मास्क बस में प्रवेश की नहीं होगी अनुमति।
- ड्राइवर और कंडक्टर भी पूरी समय पहनेंगे मास्क।
- प्रत्येक बस हररोज डिपो में की जाएगी सेनेटाइज।
- रूट के एंड पॉइंट पर ड्राइवर और कंडक्टर हाथ करेंगे सेनेटाइज।
- बस स्टॉप पर यात्रियों को करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन।
0