भोपाल43 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टीटी नगर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर नाबालिग लड़के और लड़कियां मिली हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
- टीटी नगर थाना क्षेत्र के जौहरी होटल का मामला, हुक्का लाउंज पार्टी चल रही थी
- पुलिस और संगठन कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पुलिस ने होटल से बाहर कर दिया
राजधानी के टीटी नगर इलाके के जौहरी होटल में हुक्का लाउंज पार्टी चलने से हंगामा हो गया। यहां नाबालिग लड़के-लड़कियों को शराब और हुक्का परोसा जा रहा था। मौके पर हिंदूवादी संगठन पहुंचे और विरोध जताया। बाद में टीटी नगर पुलिस पहुंची और हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं को बाहर निकालने की कोशिश की तो विवाद होने लगा।
झड़प के बीच पुलिस ने सभी को होटल से बाहर कर दिया। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। अभी होटल में पुलिस की कार्रवाई चल रही है।

होटल के बाहर खड़ी भीड़। यहां पुलिस लोगों को मौके से हटा रही है।
हिंदूवादी संगठन के नेता चंद्रशेखर ने बताया कि हमने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। कोरोनाकाल में एक साथ लोगों को इकट्ठा करने की इजाजत नहीं है, इसके बावजूद यहां पर इतनी संख्या में नाबालिग कैसे पहुंच गए। बच्चों को शराब और हुक्का देने पर आपत्ति जताई है।

होटल में बाहरी व्यक्ति के प्रवेश को रोका गया है। यहां बच्चों के बारे में जानकारी ली जा रही है।
–

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हिंदूवादी संगठन के लोगों को बाहर निकाला और होटल प्रबंधन से जानकारी ली।
–
0