धार8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
बंटी और दिनेश
- बड़वानी जिले के पाटी ब्लाॅक के रामगढ़ के किले के पास की घटना
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के पाटी ब्लाॅक के रामगढ़ का किला देखने के लिए जिले के डही से दो युवक दोस्तों के साथ गए थे। जो किले के पास खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। पैर फिसलने से दोनाें करीब एक हजार फीट गहरी खाई में गिर गए। मौके पर ही मौत हो गई। पाटी थाना प्रभारी एसएस सांवले ने बताया दिनेश पिता तिरला वारेला (25) और बंटी पिता वेस्तीय वारेला (22) दोस्तों के साथ सोमवार को रामगढ़ का किला देखने गए थे। दिनेश और बंटी किले के पास खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान पैर फिसला और दोनों खाई में गिर गए। दोस्तों ने आवाज लगाकर रामगढ़ के लोगों को बुलाया और खाई में उतरे। वे नीचे पहुंचे तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना डायल 100 को दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची। शाम होने से शवों को मंगलवार सुबह निकाला गया। पीएम के बाद शव परिजन के सुपुर्द किए गए। दुर्घटना सोमवार शाम 5 बजे की बताई जा रही है। इस दौरान हल्की बारिश होने से फिसलन ज्यादा था। सेल्फी लेने के दौरान एक का पैर फिसला, इसके साथ दूसरा भी खाई में गिर गया।
पाटी में रहते हैं मृतकों के दोस्त, मिलने गए थे
सोमवार को दोनों युवक पाटी में रहने वाले दोस्तों से मिलने गए थे। रामगढ़ का किला देखने का कहकर निकले थे। घर पर बोलकर आए थे कि वे तीन-चार दिन बाद आएंगे।
0