Ganesh idols collected from 26 tractor-trolleys across the city | पूरे शहर में 26 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से एकत्रित कीं गणेश प्रतिमाएं

Ganesh idols collected from 26 tractor-trolleys across the city | पूरे शहर में 26 ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से एकत्रित कीं गणेश प्रतिमाएं


विदिशा15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

प्रशासन ने नगर पालिका की 26 ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्यम से पूरे शहर से गणेश प्रतिमाओं को एकत्रित किया। बेतवा पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद उनका विसर्जन संपन्न कराया। नगर पालिका ने सुबह 9 सभी वार्डों और प्रमुख चौराहों पर ट्रैक्टर ट्राली या खड़ी कर दी थी। पूजा अर्चना के बाद नागरिक अपने श्री गणेश प्रतिमाओं को ट्राली तक विदा करने आए। मंगलवार को भी शाम तक बेतवा बर्रीघाट और अम्मा नगर पुल के ऊपर बह रही थी। विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए। दोनों पुलों पर बेरीकेडिंग कराई गई थी। जो भी श्रद्धालु अलग से अपनी प्रतिभाओं को लेकर विसर्जन करने पहुंचे। उनको भी मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने ले लिया। बेतवा नदी पर ऐसे श्रद्धालुओं के लिए प्रशासन द्वारा तखत पर मंच लगाया गया था। पूजन अर्चना के लिए पंडित की व्यवस्था की गई थी। कई श्रद्धालुओं ने नदी पर है पूजा अर्चना की लड्डू चढ़ाए उसके बाद प्रतिमा है विसर्जन के लिए के लिए सौंप दी। नदी उफान पर होने के कारण इस साल विसर्जन के दौरान काफी समस्या आए। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए लाइफ जैकेट के साथ तेरा आंखों को तैनात किया गया था। 75 साल से स्थापित होने वाली झांकी की श्री गणेश प्रतिमा को अग्रवाल परिवार ने पूरे विधि विधान के साथ विसर्जित किया। अनिल अग्रवाल ने बताया पहली बार ऐसा हुआ जब श्री गणेश प्रतिमा को खामोशी के साथ विसर्जित करना पड़ा। अब तक ढोल धमाकों और चल समारोह के बीच उनको विदा किया जाता था।

0



Source link