Ganja Ganpati Bappa Moriya in Container, Corporation Employees in PPE Kit took Statues | कंटेनमेंट में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया, पीपीई किट में आए निगम कर्मचारियों ने ली प्रतिमाएं

Ganja Ganpati Bappa Moriya in Container, Corporation Employees in PPE Kit took Statues | कंटेनमेंट में गूंजा गणपति बप्पा मोरिया, पीपीई किट में आए निगम कर्मचारियों ने ली प्रतिमाएं


बुरहानपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • कंटेनमेंट क्षेत्र के लोगों ने कोरोना से जल्द मुक्त होने की प्रार्थना की, हाथ जोड़कर दी बप्पा को विदाई

कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में भी गणेश उत्सव श्रद्धालुओं ने उत्साह से मनाया। घरों में कैद लोगों ने गणपति बप्पा के जयकारे लगाए। हाथ जोड़कर कोराेना से परिजन और शहर को मुक्त करने की प्रार्थना की। निगम ने भी कंटेनमेंट क्षेत्र से गणेश प्रतिमाएं अलग से दो वाहनों में संग्रहित की। इसके लिए दो वाहनों की अलग से व्यवस्था की गई। इन प्रतिमाओं का विसर्जन भैरव तालाब के पास जमीन में गड्‌ढा कर अस्थायी कुंड बनाकर की गई। इसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से गड्‌ढे को वापस मिट्‌टी से भर दिया। इस तरह कुल 103 प्रतिमाओं का अलग से विसर्जन किया।
सिंधी कॉलोनी के कंटेनमेंट क्षेत्र में दोपहर 2 बजे निगम का वाहन पहुंचा। साथ चल रहे व्यवस्था प्रभारी धीरज दवे ने लोगों को आवाज लगाते हुए कहा कि आप विसर्जन के लिए प्रतिमाएं ले आएं। कुछ ही देर में गजानंद महाराज की जय-जयकार करते हुए सच्चार कृपलानी के साथ बच्चे सिर पर गणेशजी की प्रतिमा लेकर आए। पड़ोसी चंद्रकुमार और ताराचंद कृपलानी भी परिजन के साथ प्रतिमा लाए और पीपीई किट पहने कर्मचारियों को प्रतिमाएं सौंपी। इस दौरान श्रद्धालु वाहन में प्रतिमा रखने तक हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना करते रहे। ऐसी ही स्थिति शहर के अन्य कंटेनमेंट क्षेत्रों में भी रही।
इन कंटेनमेंट क्षेत्रों से संग्रहित की प्रतिमाएं
गणेशगंज, रणजीत, सूरजकुंड, नीलकंठेश्वर, किशोर कुमार गांगुली, जयप्रकाश नारायण, संत विनोबा भावे, सांईराम नगर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, आनंद नगर, जवाहरगंज, अंबेडकर वार्ड, श्यामाप्रसाद मुखर्जी, संजय नगर, सिंधु सम्राट दाहिर सेन, रविंद्रनाथ टैगोर, महालक्ष्मी वार्ड, लोकमान्य तिलक, वीर रानी दुर्गावती, संतोषी माता, महात्मागांधी और
रामेश्वर वार्ड।
कंटेनमेंट की प्रतिमाओं का अलग से किया विसर्जन
^कंटेनमेंट क्षेत्र से संग्रहित की गई प्रतिमाओं का विसर्जन संक्रमण से सुरक्षा की दृष्टि से अलग से अस्थायी कुंड खोदकर किया। इसके बाद मिट्‌टी से वापस इसे ढंककर बंद कर दिया।
शाहीन खान, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम

0



Source link