Newly Married Woman Died Due Bacha Dani (Uterine Rupture) Bust In Madhya Pradesh Indore | 6 माह की गर्भवती का शव बाइक पर लेकर घूमते रहे थे पति औऱ देवर, शार्ट पीएम में बच्चा दानी फटने से मौत होने का हुआ खुलासा

Newly Married Woman Died Due Bacha Dani (Uterine Rupture) Bust In Madhya Pradesh Indore | 6 माह की गर्भवती का शव बाइक पर लेकर घूमते रहे थे पति औऱ देवर, शार्ट पीएम में बच्चा दानी फटने से मौत होने का हुआ खुलासा


इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

शार्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उसकी मौत बच्चे दानी फटने से हुई है।

  • बच्चेदानी की थैली फटने से नवविवाहिता की मौत के मामले में ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज

नवविवाहिता की मौत में चंदन नगर पुलिस ने उसके ससुरालवालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना औऱ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार मृतिका शालीमार पैलेस कॉलोनी निवासी रजनी की मौत में पुलिस ने उसके पति राकेश पिता प्रभुलाल प्रजापत, सास सावित्री प्रजापत, ससुर प्रभुलाल प्रजापत और देवर महेश प्रजापत को आरोपी बनाया है।

पुलिस ने उन्हें जांच में पाया कि आरोपियों ने रजनी से दहेज की मांग कर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे उसकी मौत हो गई। यह आरोप रजनी के परिजन ने लगाए थे। उधर, परिजनों का कहना था कि घटना 21 अगस्त की थी। रजनी को 6 माह का गर्भ था। उसे इलाज के नाम पर झाड़ फूंक करवाने के लिए पति औऱ देवर बाइक पर बैठाकर उज्जैन ले गए थे। वहां उसकी मौत हो गई, तो शव को बाइक पर बैठाकर घूमते रहे। बाद में उसे जिला अस्पताल ले आए। शार्ट पीएम रिपोर्ट में खुलासा हुआ था कि उसकी मौत बच्चे दानी फटने से हुई है। आशंका जताई गई थी कि या तो उसे पेट में किसी ने मारा है या ज्यादा काम करवाने के कारण बच्चा दानी फटी थी। अभी इसमें फुल पीएम रिपोर्ट आना बाकी है।

0



Source link