Old man’s body found hanging from highway side hoarding | हाईवे किनारे के होर्डिंग से लटका मिला वृद्ध का शव

Old man’s body found hanging from highway side hoarding | हाईवे किनारे के होर्डिंग से लटका मिला वृद्ध का शव


बुरहानपुर7 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर-इच्छापुर हाईवे किनारे मंगलवार सुबह वृद्ध का शव होर्डिंग पर फंदे पर लटका मिला। वृद्ध ने सिर पर साफा बांध रखा था और इसी साफे से उसने फंदा बना लिया था। सूचना मिलते ही गणपति नाका थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। वृद्ध के फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चला है। जांच के बाद मृतक की पहचान आलमगंज निवासी 70 वर्षीय किशोरीलाल गुजराती के रूप में हुई। गणपति नाका पुलिस के अनुसार किशोरीलाल मूल रूप से गुजरात का रहने वाला था। लंबे समय से बुरहानपुर में ही रह रहा था। वह अकेला ही रहता था और मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। आसपास के लोगों ने बताया किशोरीलाल सोमवार रात घर से निकला था और देररात तक वापस नहीं लौटा। मंगलवार अलसुबह आसपास के लोग घरों से निकले तो हाईवे के होर्डिंग पर उसका शव लटका देखा। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

मोड़ पर बाइक सवार ने मारी टक्कर, हाथ फ्रैक्चर
बुरहानपुर | बाइक से खेत जा रहे किसान को जसौंदी के पास मोड़ पर बाइक सवार ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। उसे हाथ में फ्रैक्चर हुआ है। जानकारी अनुसार बोदरली निवासी चरणसिंह पिता गुलाब राठौड़ बाइक से मंगलवार सुबह खेत जाने के लिए निकला था। गांव से कुछ दूरी पर जसौंदी रोड पर दो बाइक सवार आपस में बात करते हुए आ रहे थे। मोड़ पर सामने से चरणसिंह की बाइक आने पर दोनों अनियंत्रित हो गए और एक बाइक सवार ने चरणसिंह को टक्कर मार दी। घायल चरणसिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

0



Source link