- Hindi News
- Local
- Mp
- The Crook, Caught With A Pistol And Knife, Said Three Years Ago, A Supari Of Three Lakhs Was Found To Kill A Dairy Operator In Rajmohalla.
इंदौर31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरोपी ने चाकू से हमला किया, लेकिन जोशी बच गए थे।
- 2014 में बाबूलाल जोशी को मारने के लिए तिलक नगर निवासी राजेश जोशी के नौकर अनिल ने तीन लाख की सुपारी दिलाई थी
क्राइम ब्रांच ने पिस्टल और चाकू के साथ दो बदमाशों को पकड़ा है। दोनों ने कबूला कि इन्होंने छह साल पहले तीन लाख की सुपारी लेकर राजमोहल्ला में एक डेरी संचालक पर चाकू से हमला किया था। हालांकि वह बच गया था।
एएसपी राजेश दंडोतिया के अनुसार पकड़े गए बदमाशों के नाम जुनैद उर्फ शाहरुख और सलाम खान हैं। जुनैद ने कबूला कि उसने 19 अगस्त 2014 को श्रीराधा कृष्ण डेरी राजमोहल्ला में 65 वर्षीय बाबूलाल जोशी को मारने के लिए तिलक नगर में रहने वाले राजेश जोशी के नौकर अनिल ने तीन लाख की सुपारी दिलाई थी। अनिल और जुनैद दोनों साथ में गांजा पीते थे। जब जुनैद बाबूलाल को मारने पहुंचा तो उन्होंने हाथ आगे बढ़ा दिया था, जिससे वे बच गए थे। इसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था, लेकिन आरोपी फरार था।
जुनैद पर धार, बांसवाड़ा, मल्हारगंज और उज्जैन में कई केस दर्ज
जुनैद ने कबूला कि उसने एक बार खजराना से एक बाइक चोरी की थी। फिर उसे मानपुर के आगे भेरूघाट पर छोड़ दिया था। एक बार जुनैद अपने साथी सलाम के साथ मिलकर लकड़ी मंडी में एक व्यापारी से पांच लाख रुपए लूटने की योजना बना चुका था। जब वे दोनों लूट करने पहुंचे तो वहां मार्केट में भीड़ होने की वजह से वारदात नहीं कर पाए। जुनैद के खिलाफ धार, बांसवाड़ा, मल्हारगंज और उज्जैन में कई केस दर्ज हैं। – आरोपी यही, लेकिन सुपारी कैसे दे सकते हैंउधर, जुनैद की बात की तस्दीक करने के लिए मल्हारगंज पुलिस ने बाबूलाल जोशी को थाने बुलाया। उन्होंने जुनैद को पहचान लिया। कहा कि इसी ने चाकू घोंपा था। बाबूलाल जोशी ने पुलिस को बताया कि उनका राजेश से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, लेकिन ऐसी भी लड़ाई नहीं थी कि वह मेरी सुपारी दे दे।
0