ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं. (फाइल फोटो)
मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार (Kamal Nath Government) की सत्ता खिसकाने में सबसे अहम भूमिका ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) की रही. अब उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोला है.
कांग्रेस छोड़ बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्या सिंधिया ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. गुरुवार को एक वीडियो शेयर करते हुए सिंधिया ने ट्विटर पर लिखा- ‘मध्य प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने आमजन के साथ-साथ हमारे अन्नदाताओं के साथ भी छल और धोखा किया था. कांग्रेस की सरकार ने जनता और हमारे अन्नदाताओं के साथ धोखे की कीमत चुकाई है.’ सिंधिया ने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर कई आरोप लगाए हैं. खासकर उन्होंने पूर्व सीएम कमलनाथ को घेरने की कोशिश की है.
मप्र की कांग्रेस सरकार ने आमजन के साथ-साथ हमारे अन्नदाताओं के साथ भी छल और धोखा किया था। कांग्रेस की सरकार ने जनता और हमारे अन्नदाताओं के साथ धोखे की कीमत चुकाई है। pic.twitter.com/KyQzZzQzo5
— Jyotiraditya M. Scindia (@JM_Scindia) September 3, 2020
भूल गए वादे
ज्योतिरादित्या सिंधिया ने ट्विटर पर वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में सिंधिया कह रहे हैं कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले जितने भी वादे किसानों व आम जनता से किए थे, उनको पूरा नहीं किया. जनता के साथ कांग्रेस सरकार ने धोखा किया, जिसके कीमत उन्होंने चुकाई है. बता दें कि मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद उपचुनाव होने हैं. उपचुनाव से पहले आरोप-प्रत्यारोपों का दौर चल रहा है. इसके तहत ही सिंधिया ने प्रदेश की कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा है.