Fake Apple Products In Madhya Pradesh; Indore Businessman Arrested By MG Police From Jailroad | मुंबई से एप्पल कंपनी का नकली माल लाकर जेल रोड पर बेच रहे थे, पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज किया

Fake Apple Products In Madhya Pradesh; Indore Businessman Arrested By MG Police From Jailroad | मुंबई से एप्पल कंपनी का नकली माल लाकर जेल रोड पर बेच रहे थे, पुलिस ने कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज किया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Fake Apple Products In Madhya Pradesh; Indore Businessman Arrested By MG Police From Jailroad

इंदौर8 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

आरोपी जेल रोड पर दुकान संचालित करते हुए माल बेच रहे थे।

  • कंपनी ने आवेदक की रिपोर्ट पर चारों चुकान संचालकों को गिरफ्तार किया

एमजी रोड पुलिस ने जेल रोड से चार व्यापारियों को गिरफ्तार किया है। ये मुंबई से एप्पल कंपनी का नकली माल लाकर ग्राहकों को बेच रहे थे। टीआई राजेंद्र कुमार चतुर्वेदी के अनुसार, पुलिस ने जेल रोड पर दुकान संचालित करने वाले आरोपी इरफान पिता हाजीर नगर निवासी 45, लोधी मोहल्ला, तरुण पिता मनोहर लाल तुनेजा निवासी 38 विला ड्रीम सिटी तलावली चंदा, सुनील उर्फ प्रदीप पिता शंकरलाल बागदई निवासी 209 ए पार्श्वनाथ कॉलोनी और महेश पिता श्रीचंद तनरेजा निवासी 40 गुरु नानक कॉलोनी अन्नपूर्णा को गिरफ्तार किया है।

संबंधित कंपनी के आवेदक ने बताया था कि इनकी जेल रोड पर अलग-अलग दुकानें हैं। यहां एप्पल कंपनी के नकली पार्ट्स और सामान बेच रहे हैं। इससे ग्राहक भी ठगे जा रहे हैं। इन्हें पता है, फिर भी ये नकली माल बेच रहे हैं। इसलिए इनके खिलाफ कॉपीराइट एक्ट का केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीम आवेदक के साथ जेल रोड पहुंची। जहां सभी की दुकानों पर छापे मारकर नकली माल जब्त किया है। आरोपियों का कहना है कि वे माल मुंबई से खरीदकर लाते थे। अब टीम मुंबई भी छापा मारने जाएगी। वहां के बेचने वाले की भी तस्दीक करेगी।

0



Source link