- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- In The Name Of Work From Home In Bhopal, Cheating Of 27 Lakhs From More Than 600 Unemployed, Used To Cheat From The Breathtaking Website.
भोपाल20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में पकड़े गए आरोपी एमपी नगर से ऑनलाइन ठगी के नेटवर्क का संचालन करते थे। आरोपी गौरव जोशी।
- ऑनलाइन ठगी के इस नेटवर्क का संचालन एमपी नगर से हो रहा था
- सायबर पुलिस ने दोनों संस्थानों में दबिश देकर नेटवर्क का खुलासा किया
राजधानी भोपाल में वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 600 से अधिक बेरोजगारों से 27 लाख रुपए से अधिक की ठगी की गई। इसका खुलासा राज्य सायबर पुलिस ने गुरुवार को किया। सायबर पुलिस ने मास इन्फोमीडिया और बिजनेस इन्फोटेक के संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। ऑनलाइन ठगी इस नए नेटवर्क का संचालन एमपी नगर किया जा रहा था। बेरोजगारों को लुभावनी वेबसाइट के माध्यम से झांसे में लिया जाता था।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी वर्क फ्रॉम होम के नाम पर बेरोजगारों को फर्जी असाइनमेंट देकर रजिस्ट्रेशन फीस वसूल लेते थे। जब बेरोजगार असाइनमेंट पूरा कर लौटता तो उसमें कमी निकालकर थोड़ी बहुत रकम उसे थमाकर भगा देते थे। अब तक दोनों जालसाजों ने 600 से ज्यादा बेरोजगारों से 27 लाख रुपए से ज्यादा रकम ठगी है। पुलिस दोनों से उनके अन्य गुनाहों को लेकर सवाल कर रही है।

ठगी के मामले में दूसरा आरोपी अनिरुद्ध चौकसे। मामले के दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं।
एसपी सायबर गुरकरण सिंह ने बताया कि इस संबंध में बेरोजगारों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं। तकनीकी जांच के बाद इंस्पेक्टर अभिषेक सोनकर की टीम ने एमपी नगर में संचालित दो संस्थानों पर दबिश दी। लुभावनी वेबसाइट बनाकर बेरोजगारों को झांसे में लिया जाता था। पुलिस ने मास इन्फो मीडिया के संचालक अनिरुद्ध चौकसे और बिजनेस इन्फोटेक के संचालक गौरव जोशी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि अनिरुद्ध ने ये गड़बड़ी करीब दो साल पहले ही शुरू की है, जबकि गौरव करीब चार साल से बेरोजगारों को धोखा दे रहा है।
0