- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- All Kinds Of Restrictions Are Over In Bhopal; Night Curfew Ends After Sunday’s Lockdown Is Lifted, Important Things To Know
भोपाल37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अब पूरी तरह से मुक्त हो गई है। यहां पर संडे का लॉकडाउन हटाने के बाद रात का कर्फ्यू भी हटा दिया गया है।
- एक दिन पहले ही रविवार को अनलॉक किया गया था, राजधानी में अब सब कुछ समान्य दिनों की तरह होगा
- सभी शासकीय विभागों में सभी कर्मचारियों को काम पर आना होगा, रोक-टोक पूरी तरह से खत्म की गई
अनलॉक 4 को लेकर जारी गाइडलाइन के बाद राजधानी भोपाल में अब एक-एक कर सभी तरह की बंदिशें हटा दी गई हैं। भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया ने शुक्रवार को भोपाल जिले में तत्काल प्रभाव से रात का कर्फ्यू हटाने का आदेश जारी कर दिया है। एक दिन पहले यानि गुरुवार को कलेक्टर ने रविवार का लॉकडाउन हटाया था, उस आदेश में संशोधन करते हुए रात का कर्फ्यू भी हटा दिया है। रात का कर्फ्यू 10 से सुबह 5 तक रहता था।
भोपाल में अनलॉक-4 में सब कुछ सामान्य हो गया है। इसके बाद अब सामान्य दिनों की तरह ही पूरी ही गतिविधियां होने लगेंगी। इसके निर्देश गुरुवार देर शाम कलेक्टर अविनाश लवानिया ने जारी कर दिए। इसके बाद रविवार को भी सामान्य दिनों की तरह सभी कुछ होगा। अब शासकीय ऑफिस में भी कर्मचारियों को सामान्य दिनों की तरह ड्यूटी पर आना अनिवार्य हो गया है। सभी तरह की गतिविधियों को उसकी क्षमता के अनुसार चलाने की छूट दी जा रही है।

कलेक्टर ने मंगलवार को इसका आदेश जारी कर दिया है।
कलेक्टर लवानिया ने कहा कि अनलॉक-4 में केन्द्र सरकार की गाइड लाइन में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। भोपाल जिले में अब कोई लॉकडाउन नहीं होगा। सामान्य दिनों की तरह की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। अनलॉक-4 की जारी गाइड लाइन्स में 21 सितंबर से कंटेनमेंट जोन के बाहर के क्षेत्रों में राष्ट्रीय संस्थानों और इससे पंजीकृत संस्थानों में लघु कौशल शिक्षण की अनुमति होगी। कार्यस्थलों में कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहां काम करने वाले सभी कर्मचारियों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करने की सलाह दी गई है। साथ ही जिले के सभी शासकीय विभागों में शत-प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के भी निर्देश जारी किए गए हैं।
इन बातों का रखना होगा ध्यान
- भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें, ताकि लोगों के संपर्क में कम आएं।
- लोगों से मिलते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह पालन करें।
- घर से निकलते समय मास्क लगाएं। इसे नजर अंदाज न करें।
- घर के बाहर किसी भी चीज को छूने या उसके संपर्क में आने से बचें।
- कोरोना के लक्षण होने पर तत्काल डॉक्टर से सलाह लें।
0