Eng vs AUS 1st t20i will be play today at southampton, know here England vs Australia T20 head to head record |ENG vs AUS: दुनिया की 2 बड़ी टीमों के बीच आज शुरू होगा टी-20 का ‘महासंग्राम’

Eng vs AUS 1st t20i will be play today at southampton, know here England vs Australia T20 head to head record |ENG vs AUS: दुनिया की 2 बड़ी टीमों के बीच आज शुरू होगा टी-20 का ‘महासंग्राम’


साउथैम्पटन: कोरोना काल के बाद क्रिकेट की दुनिया की 2 सबसे बड़ी टीमों की बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का महासंग्राम से शुरू होने वाला है. जी हां हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले 3 टी-20आई मैचों की सीरीज के बारे में, जिसकी शुरुआत आज इंग्लैंड के घरेलू मैदान साउथैम्प्टन पर होनी है. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से खेला जाएगा. सभी क्रिकेट फैन्स इस दोनों टीमों की इस रोमांचक भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी कांटे की टक्कर
  क्रिकेट के मैदान पर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जब भी आपस में टकराती हैं तो फिर वो फॉर्मेट कोई सा हो लेकिन टक्कर हमेशा से कांटे की रहती है. एक तरफ हाल ही में इंग्लैंड की टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 आई सीरीज 1-1 से बराबरी पर छोड़ी है. तो दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले 10 टी20 इंटरनेशनल में से 9 मुकाबले अपने नाम किए हैं, जिसके तहत कंगारू टीम आईसीसी टी20 रैंकिंग टीम में पहले पायदान पर काबिज है. 

वहीं अगर ऑस्ट्रेलिया का इंग्लैंड की सरजमीं पर टी20 सीरीज का रिकॉर्ड देखा जाए तो साल 2005 से लेकर मौजूदा समय तक ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लिश टीम के घर में 5 टी-20आई सीरीज खेली हैं, जिनमें से इंग्लैंड ने 3 सीरीज जीती है और 2 सीरीज ड्रॉ रही हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच पहली बार इंग्लैंड के विरुद्ध उनके घर में पहली टी20 सीरीज जीतने की कोशिश करेंगे. इसके अलावा इयोन मोर्गन की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम अपनी पिछली 6 टी20 सीरीज न हारने के रिकॉर्ड को बरकरार रखना चाहेगी. 

T20I में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड
वहीं अगर गौर किया जाए इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया बीच खेले गए टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के रिकॉर्ड के बारे में तो, यहां पलड़ा ऑस्ट्रेलियाई टीम का भारी है. दरअसल इन दोनों टीमों के बीच अब तक 16 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हुए हैं. जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 9 मैच अपने नाम किए हैं. जबकि इंग्लैंड के खाते में 6 मैच गए हैं. तो वहीं 1 मैच ड्रॉ रहा है. कंगारू टीम ने इंग्लैंड पर 56 प्रतिशत के आधार पर टी20आई मैच जीते हैं.

 इसके अलावा दोनों टीमों के बीच ऑवरऑल टी20आई सीरीज के रिकॉर्ड की बात की जाए तो इन दोनों देशों के मध्य 8 टी-20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई हैं, जिनमें 3 इंग्लैंड और 2 ऑस्ट्रेलिया ने जीती हैं. दूसरी ओर 3 सीरीज ड्रॉ रही हैं. बता दें कि यह पहला मौका है जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. 





Source link