- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chauhan Chouhan Inspects Crops In Flood Affected Raisen And Gairatganj Villages
भोपाल8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रायसेन के पांच गांवों में बाढ़ के बाद हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे। वह किसानों से मिले और उनकी समस्या को समझने की कोशिश की।
- सीएम शिवराज ने रायसेन जिले के पांच गांवों में बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया
- पिछले दिन हुई भारी बारिश में प्रदेश के कई हिस्सों में खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को रायसेन जिले के दौरे पर रहे। सीएम जिले के गैरतगंज तहसील के पांच गांवों में पहुंचे और बारिश-बाढ़ से बर्बाद हुई फसल का जायजा लिया। उन्होंने खेतों में पहुंचकर फसल को देखा। किसानों से बातचीत की और मदद का भरोसा दिया।
मुख्यमंत्री ने खेतों में जाकर किसान की समस्याओं को सुना।
सीएम सबसे पहले दोपहर 12.30 बजे मेढ़की गांव पहुंचे। यहां वह फसल का निरीक्षण कर रहे थे, तभी किसानों ने उनसे पिछले साल की फसल बीमा राशि नहीं मिलने की शिकायत की। सीएम पगनेश्वर, धनियाखेड़ी, धौबाखेड़ी और ताजपुर सूर भी पहुंचे। उनके साथ सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व वन मंत्री गौरीशंकर शेजवार, भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश किरार, कलेक्टर उमाशंकर भार्गव और पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला भी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गैरतगंज तहसील के बूढ़ागंज में फसलों का निरीक्षण किया।
1973 के बाद आईऐसी बाढ़: शिवराज
शिवराज ने कहा कि नर्मदा और बेतवा का ऐसा विकराल रूप 1973 के बाद देखने को मिला है। बारिश और बाढ़ से प्रदेश के काफी हिस्सों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कई लोगों के घर भी बाढ़ के कारण तबाह हो गए। प्रदेश में बजट का अभाव है, फिर भी किसानों के आंखों में वे आंसू नहीं आने देंगे। वे कहीं से भी उधार लेंगे और किसानों को नुकसान का मुआवजा और बीमा दिलाकर उनकी भरपाई करेंगे। सीएम ने कहा कि हर खेत का ईमानदारी के साथ सर्वे कराया जाएगा।

सीएम शिवराज ने अपने दौरे के दौरान एक सभा को संबोधित किया।
‘गरीबों का हमेशा ध्यान रखा जाएगा’
सीएम ने कहा कि बाढ़ से कई गरीब भी प्रभावित हुए हैं। बर्तन और गृहस्थी का सामान बाढ़ के पानी में बह गया है। उन्हें भी जो मदद हो सकती है, वह कराई जाएगी, ताकि उन्हें इस आपदा से राहत मिल सके। गरीबों को 50 किलो गेहूं बांटने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
0