भोपाल23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के कोलार इलाके में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह प्राइवेट जाॅब करता था। एक्सीडेंट के बाद से चलने-फिरने में तकलीफ होने से परेशान रहता था। युवक की डेढ़ साल की बच्ची है।
- हादसे में युवक के पैर में गहरी चोट पहुंची थी, चलने-फिरने में होती थी तकलीफ
- युवक मां से कहा करता था कि वह किसी काम का नहीं बचा है, अपनी जान दे देगा
भोपाल के कोलार इलाके में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। एक्सीडेंट के बाद से युवक ठीक से चल-फिर नहीं पा रहा था। इससे वह तनाव में रहता था और कई बार मां से जान देने की बात कह चुका था। इस वजह से मां उस पर लगातार नजर रखे रहती थी, ऐसे में जान देने के लिए वह दाे दिन पहले ही किराए पर मकान लेकर परिवार से अलग रहने लगा था।
कोलार पुलिस थाने के एएसआई राजेंद्र के अनुसार 35 साल का राजेश चौहान प्राइवेट जॉब करता था। उसके रिश्तेदार सुनील ने बताया कि गुरुवार रात वह राजेश से मिलने उसके घर गया था। उसे राजेश ने बताया कि उसने खाना नहीं खाया है। उसके लिए वह खाना लेने बाहर चला गया। करीब एक घंटे बाद वापस आया तो राजेश का शव फांसी पर लटका मिला।
सुसाइड करने किराए का मकान लिया
परिजन ने बताया कि कुछ महीने पहले राजेश का एक्सीडेंट हो गया था। उसके पैर में गहरी चोट आई थी। एक पैर में रॉड भी डली थी। चलने-फिरने में उसे तकलीफ होती थी। वह अपनी मां से कई बार जान देने की बात कह चुका था। कहा करता था कि वह किसी काम का नहीं बचा है।
परिजन के अनुसार उसकी बातों पर उसे हमेशा हौसला देते थे। मां हमेशा उसके आसपास ही रहा करतीं थी। मां की निगरानी से बचने के लिए वह दो दिन पहले अलग रहने चला गया था। उसने एक किराए का मकान लिया था। मां ने उसे मना भी किया था, लेकिन उसने कहा था कि वह अब अपना कुछ काम करना चाहता है।
डेढ़ साल की बेटी पीछे छोड़ गया
परिजन ने बताया कि राजेश के पीछे उसकी अब डेढ़ साल की बेटी है। घटना के दौरान पत्नी काम पर गई हुई थी। मां अपने घर पर थी।
0