- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Madhya Pradesh Students Protest Today In Bhopal; Raised Slogans Against Shivraj Singh Chouhan Chauhan
भोपाल19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल पुलिस ने रोशनपुरा चौराहा पर प्रदर्शन के दौरान लड़कियों को गिरफ्तार किया।
- बेरोजगार संघ के आह्वान पर किया गया प्रदर्शन
- अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने सख्त कार्यवाही की
राजधानी भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लड़के लड़कियों को बल प्रयोग कर खदेड़ दिया। यह सभी बेरोजगार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए थे। चक्का जाम करते हुए इन युवाओं ने सरकार से रोजगार दिए जाने की मांग की। बड़ी संख्या में युवा जमा हो गए। कांग्रेस के कुछ नेता भी पहुंच गए।

पुलिस ने बल प्रयोग कर युवाओं को खदेड़ा।

पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते प्रदर्शनकारी।
हालांकि प्रदर्शन की अनुमति नहीं होने के कारण पुलिस ने सख्ती करते हुए 50 से अधिक लड़के लड़कियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर अभी हंगामा चल रहा है। टीटी नगर सीएसपी उमेश तिवारी ने बताया कि अब तक 50 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई की जा रही है। हालांकि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान नहीं रखा गया। युवाओं ने आरोप लगाए कि क्या कोविड-19 की गाइड लाइन सिर्फ आम लोगों के लिए ही है।
0