- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- MP Bus Service Start News: Jabalpur, Hoshangabad And Betul Buses Will Not Run Today; Bhopal City Link Could Not Release Schedule Ye
भोपाल19 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल से होशंगाबाद, बैतूल और जबलपुर रूट पर आज से शुरू होने वाली सूत्र सेवा का संचालन फिलहाल नहीं हो पाएगा। टिकट खिड़कियां बंद हैं।
- भोपाल सिटी लिंक अब तक जारी नहीं कर पाया शेड्यूल, आज से पांच-छह बसें शुरू होनी थीं
- बीसीसीएल की सूत्र सेवा शुरू करने की तैयारी पूरी नहीं हुई, इसलिए नहीं हो सका संचालन
भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) की सूत्र सेवा बसें शुक्रवार से शुरू नहीं हो सकीं। बसों को 4 सितंबर से भोपाल से होशंगाबाद, जबलपुर और बैतूल के लिए चलाया जाना था। फिलहाल, इन रूट पर बसों का का सफर अभी शुरू नहीं हो पाएगा। इसकी मुख्य वजह है राजधानी में सिटी बसों के संचालन को लेकर हो रही परेशानी। ऐसे में यात्रियों को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है।

शुक्रवार से भोपाल से होशंगाबाद, बैतूल और जबलपुर के लिए बसें चलाई जानीं थी।
जून में सूत्र सेवा की एक बस से शुरुआत की गई थी, लेकिन परमिट के एवज में लगने वाले के-फॉर्म को सही नहीं मानते हुए बैतूल आरटीओ ने इसे जब्त कर लिया था। चार हजार रुपए के जुर्माने के बाद बस को छोड़ा गया था। इसके बाद से अब तक कंपनी दोबारा कोई बस शुरू नहीं कर पाई है।

चार्टर्ड बस सेवा फिलहाल बंद है और दफ्तर खुल रहे हैं और कुछेक कर्मचारी पहुंच रहे हैं।
राज्य सरकार के आदेश के बाद शुरू हुई कवायद
लॉकडाउन के बाद अब राज्य सरकार ने बसों को चलाने के आदेश दे दिए हैं। इसके बाद से ही सूत्र सेवा के ऑपरेटर्स बसों का संचालन शुरू करने की कवायद में जुट गए हैं। हालांकि, अभी इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका है। बीसीएलएल के प्रवक्ता संजय सोनी ने बताया कि हमारी कोशिश थी कि शुक्रवार से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाए, लेकिन सिटी बसों के संचालन को लेकर व्यस्तता है।

सूत्र सेवा और चार्टर्ड बसें आईएसबीटी पर बीते पांच महीने से खड़ी हैं।
उन्होंने बताया कि हम शुरुआत जबलपुर, होशंगाबाद और बैतूल से करेंगे। इस रूट पर पांच-छह बसों का संचालन करेंगे, लेकिन फिलहाल इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। बता दें कि 3 सितंबर से सिटी बसों का संचालन शुरू हो गया है, लेकिन इसके ड्राइवरों ने सैलरी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया, जिससे संचालन में परेशानी आ रही है।

सूत्र सेवा के लिए चार टिकट विंडो हैं, जो फिलहाल बंद हैं।
प्राइवेट बस संचालक छह महीने के टैक्स माफी पर अड़े
इधर प्राइवेट ऑपरेटरों द्वारा छह महीने के टैक्स की माफी न होने के कारण बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। इससे यात्री लगातार परेशान हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में सूत्र सेवा की कुछ बसें शुरू हो जाती हैं, तो यात्रियों को कुछ राहत मिल सकती है।
0