जयस संगठन ने कड़ा विरोध जताया है.
पुलिस का कहना है कि गणेश विसर्जन के दौरान युवकों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया. एफआईआर (FIR) दर्ज कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
दरअसल , पूरा मामला धार के ग्राम रेशमगारा का है जहां अनंत चतुदर्शी के दिन गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान देवी-देवताओं के लिए अमर्यादित भाषा का उपयोग कर सार्वजनिक रूप से किया. फिर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल गया. पुलिस द्वारा जिले में पड़ताल की गई तो यह वायरल वीडियो रेशमगारा के गोवर्धनपुरा तालाब में गणपति विसर्जन के दौरान का पाया गया. कानवन पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
ये भी पढ़ें: Unlock-4 in Delhi: 30 सितंबर तक बंद रहेंगे स्कूल, 9-12वीं क्लास के छात्रों को मिला ये ऑप्शन
पुलिस ने कही ये बातएसडीओपी शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि गणपति विसर्जन के दौरान रेशमगारा निवासी कुछ युवकों ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया. फिलहाल, 9 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है और सभी को गिरफ्तार कर लिया है. उनको न्यायालय में पेश किया जाएगा. वहीं इस मामले पर जयस संगठन ने कड़ा विरोध जताया है. जयस कार्यकर्ताओं ने मनावर थाना प्रभारी ब्रजेश मालवीय को एक ज्ञापन सौंपा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है.