Bhopal Kolar Area Flood News; Madhya Pradesh Painter Commits Suicide By Hanging Himself | कोलार में आई बाढ़ से घर तक बह गया, पत्नी बच्चों समेत मायके में थी; परेशान होकर पेंटर ने फांसी लगाकर जान दी

Bhopal Kolar Area Flood News; Madhya Pradesh Painter Commits Suicide By Hanging Himself | कोलार में आई बाढ़ से घर तक बह गया, पत्नी बच्चों समेत मायके में थी; परेशान होकर पेंटर ने फांसी लगाकर जान दी


भोपाल43 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कमलेश की आखिरी फोटो है। छोटे भाई दिनेश ने बताया कि मामा के यहां से फोटो खींचकर कमलेश ने वाॅट्सएप पर भेजी थी।

  • 7 महीने से पत्नी बच्चों के साथ मायके में रह रही थी

भोपाल के कोलार इलाके में बाढ़ प्रभावित एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बाढ़ में उसका पूरा घर बह गया था। कुछ दिन पहले उसकी पत्नी भी बच्चों को लेकर मायके जा चुकी थी। इसको लेकर वह मानसिक तनाव में था। हालांकि, पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

कोलार के दामखेड़ा में रहने वाले 32 साल के कमलेश प्रजापति पिता हरप्रसाद प्रजापति पेंटिंग का काम करते थे। उनके छोटे भाई दिनेश ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे उन्होंने बड़े भाई कमलेश को फोन लगाया था। उन्होंने फोन नहीं उठाया। पड़ोसी को फोन कर भाई की जानकारी देने को कहा।

पड़ोसी ने घर जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। यह बात पता चलते ही घर पहुंच गया। किसी तरह घर के अंदर झांककर देखा तो भाई कमलेश फंदे पर मिले। उन्होंने रस्सी से फांसी लगाई थी। दिनेश ने बताया कि इस बार बाढ़ में कमलेश के घर का पूरा सामान और घर बह गया। वे यहां पर अकेले रहते थे। करीब सात महीने पहले उनकी पत्नी गायत्री भी तीनों बच्चों को लेकर मायके चली गई।

सबसे छोटा बच्चा 5 साल का है। इन्हीं सब बातों को लेकर वह तनाव में थे। हालांकि दिनेश ने बताया कि उन्होंने अपनी परेशानी को लेकर कभी कोई जिक्र नहीं किया, लेकिन वह परिवार और फिर बाढ़ में हुए नुकसान के कारण काफी मानसिक तनाव में थे।

0



Source link