BJP state president told the district president – Work with energy, the team of divisions of Rajgarh | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष से कहा- ऊर्जा से काम करें राजगढ़ के मंडलों की टीम

BJP state president told the district president – Work with energy, the team of divisions of Rajgarh | भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष से कहा- ऊर्जा से काम करें राजगढ़ के मंडलों की टीम


ब्यावरा3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • बूथ स्तर पर आम लोगों को दिलाएं सरकार की योजनाओं का लाभ

गुना जा रहे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भोपाल बायपास स्थित हाईवे ट्रीट होटल में भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसमें उन्होंने आगामी नगरीय निकाय व पंचायत चुनाव के लिए तैयारियां शुरू के निर्देश दिए। प्रदेशाध्यक्ष श्री शर्मा ने जिलाध्यक्ष दिलवर यादव से कहाकि, आप ने अपने जिले के मंडलों की जो भी टीम गठित की है, वह ऊर्जा से काम करें।

भाजपा की विचारधारा को जिले के हर बूथ तक पहुंचाए, आमजन की समस्याओं को सुने और सरकार की योजनाओं का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों को दिलाए। हर बूथ स्तर पर 20 से 30 सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली हमेशा सजग रहे। इसके बाद उन्होंने भाजपा मंडल ब्यावरा की नई टीम को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी के काम को विस्तार देने के लिए कहा।

प्रदेशाध्यक्ष से मुलाकात करने वालों में पूर्व विधायक नारायणसिंह पवार, भाजपा मंत्री जगदीश पवार, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जसवंत गुर्जर, जिला महामंत्री मनोज हाड़ा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रामनारायण दांगी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पवन शर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अरविंद शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने, भाजपा मंडलाध्यक्ष चंदन अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता फूलसिंह कुशवाह, दीपकमल शर्मा, लखन दांगी, मंडल उपाध्यक्ष त्रिलोक शर्मा, ओम छैया, दिलीप मंगल, महामंत्री पवन कुशवाह, सुमित सोलंकी, रामगोपाल दांगी, पूर्व जनभागीदारी अध्यक्ष अमित शर्मा, राजू यादव मंडलाध्यक्ष पीपलहेला राधेश्याम यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष हरिप्रसाद दांगी शामिल थे।

0



Source link