भोपाल10 घंटे पहले
जबलपुर में कटनी-बीना के लिए तीसरी रेललाइन पर आ रही पहाड़ी को विस्फोट से उड़ा दिया गया।
- रेलवे अधिकारी ने कहा, आगे से ऐसी लापरवाही न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा
- कटनी-बीना के लिए तीसरी रेललाइन बिछाई जा रही है, इस दौरान हुई घटना
जबलपुर में रेलवे की लापरवाही से बड़ा हादसा होते-होते बचा। दरअसल, जबलपुर के नजदीक डुंडी में कटनी-बीना के लिए तीसरी रेललाइन बिछाई जा रही है। रेल ट्रैक के आड़े आ रही पहाड़ी को बारूद भरकर उड़ा दिया गया। लेकिन, बारूद से धमाका इतना तेज था कि पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर 30 से 35 फीट ऊपर उछलकर काफी दूर तक गिरे।
पत्थरों की चपेट में आकर रेलवे के ओवरहेड इक्विपमेंट को नुकसान पहुंचा है। ओवरहेड टेढ़ा हो गया है। मौके पर खड़ी एक खाली ट्रेन पर भी पत्थर गिरे। गनीमत रही कि कोई कर्मचारी चपेट में नहीं आया, वरना हादसा बड़ा हो सकता था। अब रेलवे इस मामले की जांच करा रहा है।
जबलपुर में हुए विस्फोट के बाद ट्रैक का ओवरहेड टेढ़ा हो गया।
ध्यान रखेंगे कि आगे से गलती न हो
जबलपुर जोन की सीपीआरओ प्रियंका दीक्षित ने बताया कि डुंडी में जिस फर्म ने पहाड़ी को बारूद भरकर उड़ाया है, वह रेलवे की अनुभवी फर्म है। पहाड़ी में विस्फाेट पूरी प्लानिंग के बाद किया गया था। बारूद को डेप्थ के साथ लगाया गया था। तेज धमाके से ओएचई लाइन को नुकसान हुआ है। आगे से ध्यान रखा जाएगा कि इस तरह की गलती न हो।