राघौगढ़20 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नगरपालिका परिषद राघौगढ़ विजयपुर सभा ग्रह में समीक्षा बैठक के दाैरान माैजूद विधायक।
- पूर्व केबिनेट मंत्री जयवर्द्धन सिंह ने की जल आवर्धन योजना की समीक्षा
नगर पालिका परिषद राघौगढ़ विजयपुर सभाग्रह में पूर्व मंत्री एवं राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना, बीएलसी घटक एवं जल आवर्धन की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न कार्यों पर चर्चा की। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री व राघौगढ़ विधायक जयवर्द्धनसिंह ने बताया कि उन्होंने हाल ही में राघौगढ़ रेल्वे स्टेशन का निरीक्षण किया है।
जहाँ सुविधाओं का अभाव देखते हुए हम शीघ्र ही शासकीय भूमि का सीमांकन कर सर्वसुविधायुक्त यात्री प्रतीक्षालय बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं जिससे नगरपालिका क्षेत्र सहित सैकड़ों ग्रामों के लोगों को भी रेल्वे स्टेशन का लाभ मिलेगा। नगरपालिका राघौगढ़ विजयपुर द्वारा कोविड 19 के मद्देनजर रामनगर चौराहा से कैनरा बैंक तिराहे तक वनवे ट्रैफिक का नियम बंद कर दिया गया था। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व की तरह सोमवार से वनवे टैफिक का नियम जारी रहेगा।
इस अवसर पर बैठक में आईएएस प्रशिक्षु अनुविभागीय अधिकारी अक्षय ताम्रवाल, एसडीओपी पुलिस बीपी तिवारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी हरीश कुमार श्रीवास्तव, राघौगढ़ थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम शर्मा एवं नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि महेंद्र शर्मा एवं पार्षदगण उपस्थित रहे।
जलआवर्धन के धीमे कार्य पर विधायक ने जताई नाराजगी
बैठक में नपा सीएमओ हरीश श्रीवास्तव ने बताया की राघौगढ़ नगरपालिका में 5702 आवास स्वीकृत हुए है जो की जिले में सर्वाधिक है। वहीं पार्षदों ने आवास की तीसरी क़िस्त न मिलने का मुद्दा उठाया। इस पर सीएमओ श्री श्रीवास्तव ने बताया कि भोपाल से जैसे ही राशि स्वीकृत होती है उनकी राशि डाल दी जाएगी।
जलावर्धन योजना की समीक्षा पर संबंधित ठेकेदार ने कहा की 60% काम पूरा होना बताया लेकिन पार्षद इस दावे पर असहमत थे। इसी मुद्दे पर पार्षदों ने पाइपलाइन बिछाने के बाद रोड रिपेयरिंग का मुद्दा उठाया। विधायक श्री सिंह बैठक में जल आवर्धन की समय सीमा के बारे में पूछा तो संबंधित अधिकारियों ने कहा कि मार्च 2021 तक कार्य पूरा कर पानी कर देने लायक हो जाएगा।
जलावर्धन योजना पर चल रहे धीमे कार्य पर राघौगढ़ विधायक श्री सिंह ने नाराजगी जाहिर की। श्री सिंह ने स्मैक के मुद्दे को लेकर एसडीओपी एवं थाना प्रभारी से सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए।
0