- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- 18 year old Girl Hanged In Bhopal; The Family Slept In The Next Room, Found Out In The Morning
भोपाल3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल के रातीबढ़ थाना क्षेत्र में 18 साल की सीता ने फांसी लगा ली। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। – प्रतीकात्मक फोटो
- सुसाइड नोट नहीं मिला, खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका
भोपाल के केरवा डैम इलाके में 18 साल की एक लड़की ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के वक्त माता-पिता और भाई-बहन बाजू वाले कमरे में सो रहे थे। सुसाइड नोट नहीं मिलने से पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लगा पाई है।
रातीबड़ पुलिस के अनुसार 18 साल की सीता बाड़िया अपने परिवार के साथ केरवा डैम स्थित पुलिस चौकी के पास रहती थी। परिजन छोटा-मोटा काम कर जीवन चलाते हैं। रविवार सुबह परिजनों को वह खाली कमरे में फंदे पर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों की हालत खराब हो गई। इसके कारण पुलिस उनके बयान दर्ज नहीं कर सकी। हालांकि, अब तक की जानकारी के अनुसार रात करीब 2 बजे वह परिजन को सोता छोड़ दूसरे कमरे में चली गई थी। उसके बाद उसने अंदर से दरवाजा लगा लिया था। सुबह वह फंदे पर मिली। उसे फांसी लगाते किसी ने नहीं देखा।
पुलिस का कहना है कि परिजन की स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उनसे पूछताछ नहीं की जा सकी है। कुछ स्थिति बेहतर होने के बाद ही बात की जाएगी। उसके बाद ही कुछ जानकारी मिली पाएगी।। सीता पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर की थी। आठवीं के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। अभी वह कुछ नहीं करती थी।
0