- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Bhopal Coronavirus Sero Survey All You Need Know; Antibody Test Will Be Done For 8 Thousand People
भोपाल25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भोपाल में वार्ड 54 में सीरो सर्वे के लिए पहुंची टीम। यहां पर लोगों ने आराम से एंटीबॉडी टेस्ट कराया।
- रैंडम सर्वे होगा, जिसमें फोकस ज्यादा संक्रमण वाले इलाकों पर रहेगा
- शहर के सभी 85 वार्डों में सर्वे होगा, 9200 घरों को चिह्नित किया गया
- सीरो सर्वे इससे पहले देश की राजधानी दिल्ली, पुणे और इंदौर में हो चुका है
राजधानी में सोमवार से कोरोना संक्रमण की स्थिति और उसकी रोकथाम के लिए सीरो सर्वे शुरू हो गया। उन क्षेत्रों पर ज्यादा फोकस किया जाएगा जहां संक्रमण तेजी से फैला है। इसमें मुख्य रूप से घनी बस्तियों और इलाकों में सर्वे पर जोर रहेगा। ये एंटीबॉडी टेस्ट है, जो रैंडम किया जाएगा। इसके लिए राजधानी में 9200 घरों को चिह्नित किया गया है। पूरे शहर के 81 वार्ड में सर्वे कराया जाएगा। सोमवार 55 टीमों को सर्वे के लिए भेजा गया। स्वस्थ व्यक्ति के ब्लड का सैंपल लिया जाएगा और राज्य वायरोलॉजी लैब में उसका एलाइजा टेस्ट होगा। अगले दिन इसका रिजल्ट भी संबंधित व्यक्ति को मैसेज के जरिए भेजा जाएगा।

भोपाल के वार्ड नंबर 54 एमरॉल्ड पार्क में सीरो सर्वे के लिए पहुंची टीम।
15 सितंबर तक चलेगा सर्वे
राजधानी भोपाल के पहले सीरो सर्वे दिल्ली, पुणे और इंदौर में हो चुका है। इंदौर एक अगस्त से 15 अगस्त तक सीरो सर्वे कराया गया था, जहां पर 70 फीसदी से ज्यादा लोगों में एंटीबॉडी डेवलप नहीं हुई थीं। अब भोपाल में सीरो सर्वे शुरू हुआ है, सर्वे 15 सितंबर तक चलेगा। सर्वे टीम में एक नर्स, एक वार्ड प्रभारी और दो शिक्षा कर्मी और पुलिस का एक जवान लगाया गया है। शहर के सभी 85 वार्डों में सर्वे किया जाएगा। इसके बाद रिपोर्ट का विश्लेषण होगा। इसमें खास बात यह है कि कोई भी व्यक्ति स्वयं इस सर्वे में शामिल नहीं हो सकेगा। इसकी वजह यह है कि यह रैंडम सर्वे है। अपनी मर्जी से इसमें किसी को भी शामिल नहीं किया जाएगा। इसमें चिह्नित किए गए घर और वहां के लोगों का ही सैंपल लिया जाएगा।
सैंपल देने करेंगे प्रेरित
अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक वार्ड में जनसंख्या के आधार पर सर्वे हो, ऐसी प्लानिंग है। इसमें हर आयु वर्ग के लोग शामिल करेंगे। जिस परिवार के सदस्य सैंपल नहीं देंगे तो उसकी जगह कोई अन्य सदस्य सैंपल दे सकता है।

सीरो सर्वे के लिए शहर में 55 टीमों को लगाया गया है।
इलाके चिह्नित होंगे
55 टीमें अलग-अलग वार्डों में सर्वे करने के लिए लगाई गई हैं। हर आयु वर्ग को इसमें शामिल किया जाएगा। जियो टैगिंग के जरिए घर चिह्नित किए गए हैं। सर्वे से कोरोना संक्रमण के संभावित क्षेत्रों को चिह्नित किया जा सकेगा। विभिन्न जोन की बस्तियों में घर-घर रैंडम आधार पर व्यक्तियों की स्वास्थ जांच की जा रही है।
पहले दिन लोगों को सैंपलिंग के लिए राजी करना हो रहा है मुश्किल
नोडल अधिकारी नीलेश श्रीवास्तव ने बताया कि पहले दिन सैंपलिंग में सबसे ज्यादा परेशानी लोगों को राजी करने में आ रही है। नीलेश ने बताया कि हमारी एक टीम वार्ड-54 एम्स के पीछे एमराॅल्ड पार्क में गई, जहां पर जियो टैगिंग के आधार पर हमने 10 घरों में सैंपलिंग के लिए गए, जिसमें 6 मकानों में लोगों ने सैंपल देने से मना कर दिया। 3 लोगों ने बेहद आसानी से सैंपल दिया और 1 व्यक्ति ने वाद-विवाद किया। दूसरी परेशानी मौके पर ही फार्म फिलिंग में आ रही है। यहां पर जो फॉर्म भरे जा रहे हैं, वह पूरी तरह से फिलिंग नहीं हो पा रहे और न ही सबमिट हो रहे हैं।

सीरो सर्वे में टीम लोगों को सैंपल देने के लिए राजी करती है।
जांच का रिजल्ट मोबाइल पर मैसेज करेंगे
भोपाल के सर्वे कोऑर्डिनेटर बुद्धेश कुमार वैद्य ने बताया कि सर्वे के लिए शहर के 9200 घरों को रैंडम चुना गया है। यहां पर महिला, बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी का सैंपल लिया जाएगा। वैद्य ने बताया कि जैसे हमने एक घर चुना, जिसमें 5 लोग रहते हैं तो वहां हम कीश ग्रिड मैथड से तय सैंपल के लिए व्यक्ति को तय करेंगे। भोपाल के 19 जोन में 55 टीमें सर्वे के लिए लगाई गई हैं। हमारी टीमें हर रोज सैंपल कलेक्ट कर स्टेट वायरोलॉजी लैब में जमा कराएंगी वहां पर जांच के बाद रिजल्ट संबंधित व्यक्ति के मोबाइल में भेजा जाएगा।
0