साउथैम्प्टन: इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया ( ENG vs AUS) के बीच खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से पटखनी दे दी है. इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने इस 3 टी20 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की ओर से 20 ओवर में दिए गए 158 रनों के लक्ष्य को मेजबान इंग्लैंड ने जोस बटलर की नाबाद 77 रनों की धमाकेदार पारी के दम पर 18.5 ओवर में हासिल कर जीत दर्ज की. मालूम हो कि इस श्रृंखला का आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 8 सितंबर को खेला जाना.
शुरुआत से ही लड़खड़ाई ऑस्ट्रेलिया
साउथैम्प्टन के मैदान पर खेले दूसरे टी20आई में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया. लेकिन उनका यह फैसला गलत साबित हुआ और कंगारू टीम ने 5 ओवर में 30 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए. उसके बाद फिंच और मार्कस स्टॉयनिस ने टीम को संभालने की कोशिश की. दोनों ने मिलकर ऑस्ट्रेलिया (Australia) के स्कोर को 12 ओवर में 79 रनों तक पहुंचाया. लेकिन तभी फिंच इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन की गेंद पर 40 रन बनाकर प्लेडाउन हो गए. उसके बाद स्टॉयनिस (Marcus Stoinis) भी 35 रन पर आदिल रशीद का शिकार बने. इसके तहत कंगारू टीम के नियमित अतंराल पर विकेट गिरते रहे और आखिर में 20 ओवर में ऑस्ट्रेलियाई टीम 157-7 का स्कोर बना पाई.
जोस बटलर रहे इंग्लैंड की जीत के हीरो
158 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी इंग्लैंड (England) ने सधी शुरुआत की कोशिश की लेकिन जॉनी बेयरस्टो पहले मैच की तरह इस मैच में भी कुछ खास नहीं कर पाए और दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 9 रन बनाकर स्टॉर्क की बॉल पर हिट-विकेट हो गए. लेकिन दूसरे छोर पर ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर ने पिछले मैच की फॉर्म को जारी रखते हुए ऑस्ट्रेलियाई बॉलर्स पर धावा बोल दिया. बटलर ने इंग्लैंड के मैन इन फॉर्म बल्लेबाज डेविड मलान (Dawid Malan) के साथ मिलकर टीम के स्कोर को 13.2 ओवर 106 रन तक पहुंचा. तीसरे विकेट के लिए इन दोनों बल्लेबाजों ने 87 रनों की साझेदारी कर कंगारू टीम को बैकफुट पर ला दिया. इस बीच मलान अर्धशतक बनाने से चूक गए और 42 रन बनाकर ऑउट हो गए. लेकिन विकेटकीपर बैट्समैन बटलर ने अपना आतिशी खेल जारी रखा और अंत में मोइन अली के साथ मिलकर इंग्लैंड को 7 बॉल शेष रहते हुए 158-4 रनों के स्कोर के पार पहुंचा कर 6 विकेट से जीत दिलाई. जोस बटलर (Jos Butller) ने छक्के के साथ इंग्लिश टीम के विजयी बनाया. अपनी बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के लिए बटलर को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. उन्होंने 54 बॉल में 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 77 रन ठोंके