Madhya Pradesh 14-Year-Old Girl Student Raped In Bhopal Kolar Area | भोपाल में रातभर गायब रहने के बाद बेटी घर पहुंची; मां के पूछते ही रोने लगी, बताया- दोस्त जबरदस्ती ले गया था, दुष्कर्म भी किया

Madhya Pradesh 14-Year-Old Girl Student Raped In Bhopal Kolar Area | भोपाल में रातभर गायब रहने के बाद बेटी घर पहुंची; मां के पूछते ही रोने लगी, बताया- दोस्त जबरदस्ती ले गया था, दुष्कर्म भी किया


भोपाल21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मामला कोलार थाने का है। छात्रा पहले भी एक बार घर से रातभर गायब रही थी, लेकिन उसने मां से झूठ बोला था। इस बार रातभर घर गायब रहने पर मां ने सख्ती से पूछा तो मामले का पता चला। -प्रतीकात्मक फोटो

  • 21 जून को भी रातभर गायब रहने पर छात्रा ने सहेली के घर पर रहने की कहानी बताई थी

राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में 14 साल की एक नाबालिग छात्रा से ज्यादती किए जाने का मामला सामने आया। छात्रा रातभर गायब रहने के बाद सुबह घर पहुंची। इस पर मां ने उससे पूछताछ की। मां को नाराज होते देख वह रोने लगी और फिर उसने रेप होने की बात कही। देर शाम कोलार थाने आए परिजन ने आरोपी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

कोलार पुलिस के अनुसार, 14 वर्षीय लड़की कक्षा आठवीं में पढ़ती है। उसने बताया कि शनिवार शाम उसे अंशुल सेजवाल ने मिलने बुलाया था। जब वह उससे मिलने पहुंची तो वह साथ चलने की जिद करने लगा। मना करने के बाद भी वह उसे जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर एक दोस्त के कमरे में ले गया। यहां धमकाते हुए रेप किया। आरोपी ने कहा कि वह शादी कर लेगा, लेकिन अभी वह नाबालिग है। इसलिए किसी को इस बारे में ना बताए। 18 साल की होने पर दोनों कानूनी तौर पर शादी कर लेंगे।

दूसरी बार घर से रात भर गायब रही छात्रा
रातभर गायब रहने के बाद छात्रा सुबह घर पहुंची। मां ने उससे पूछताछ की तो इसका पता चला। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान 21 जून को भी इसी तरह उनकी बेटी रातभर गायब रही थी। सुबह आने पर उन्होंने जब पूछा तो उसने कहा कि वह सहेली के यहां थी। उन्होंने उसकी बात मान ली थी। उस दौरान भी आरोपी इसी तरह उसे जबरन अपने साथ ले गया था।

पहले एक ही स्कूल में पढ़ते थे
छात्रा ने बताया कि अंशुल पहले ललिता नगर में रहता था। वे दोनों एक ही स्कूल में थे। अंशुल उसका सीनियर था। इसी के कारण उनकी पहचान थी। वह अभी पंचशील नगर में रहता है। मामले की जांच कर रही एसआई अंजना धुर्वे के अनुसार अंशुल बालिग है।

0



Source link