- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Vicious Thieves Take A Black Curtain From The House And Rob It To Rob The Bank; Hanged In Main Gate Of SBI, Then Broke Locker
भोपालएक घंटा पहले
गुना में एसबीआई के ब्रांच में देर रात चोरी करने के लिए शातिर चोर घुसा, उसने गेट का ताला तो तोड़ लिया, लेकिन अंदर लॉकर नहीं तोड़ पाया।
- गुना में हाट रोड ब्रांच में चोरी का प्रयास, चोर इतना शातिर की मुख्य गेट का ताला तोड़ने के बाद डाल दिया था पर्दा
मप्र के गुना जिले में हाट रोड स्थित एसबीआई ब्रांच में चोरों ने धावा बोल दिया। यह घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात की बताई जाती है। बैंक के मुख्य गेट में लगे 3 तालों को तोड़कर चोर अंदर घुसा। वह इतना शातिर था कि अपने साथ एक कपड़े का पर्दा भी लाया था। बैंक का मुख्य गेट तोड़ने के बाद चोर ने पर्दा इसी पर लटका दिया, यह देख वह समझ गए कि अंदर कोई हरकत हुई है। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
गुना में बैंक की ब्रांच में चोरी की कोशिश की घटना के बाद पहुंची पुलिस।
पुलिस ने फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, स्क्वायड डॉग सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे। सीएसपी नेहा पचिसिया ने भी घटना स्थल का जायजा लिया है। इस दौरान पाया गया है कि चोर ने लॉकर तोड़ने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह तोड़ नहीं पाया। बैंक में हुई इस घटना के बाद खड़े हुए सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एटीएम भी बैंक के पास ही लगा है, लेकिन यहां पर कोई सुरक्षा तक नहीं है।
चोर इसलिए घर से लाया था पर्दा
पुलिस के मुताबिक, चोर रात को डेढ़ बजे बैंक लूटने की नियत से घुसा, वह अपने साथ काले रंग का पर्दा लेकर आया था, ताकि जब वह बैंक के अंदर चोरी कर रहा हो तो यहां से निकलने वाले लोगों को किसी तरह का शक न हो। लोगों को लगे कि बैंक में कोई काम चल रहा है। यही वजह रही कि चोर बैंक में डेढ़ से 2 घंटे तक रुका, उसने लॉकर को तोड़ने का पूरा प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका और चला गया। आरोपी अपने साथ कुछ औजार लाया था, लेकिन उससे वह लॉकर को कुछ नहीं बिगाड़ पाया।