उप चुनाव से पहले जनता को अच्छे दिन का अहसास कराने की तैयारी, सरकार खोल रही है पिटारा | bhopal – News in Hindi

उप चुनाव से पहले जनता को अच्छे दिन का अहसास कराने की तैयारी, सरकार खोल रही है पिटारा | bhopal – News in Hindi


भोपाल. मध्य प्रदेश में उपचुनाव वाले जिलों के लिए अच्छी खबर है. उप चुनाव से पहले सरकार इन जिलों को बड़ी सौगात देने जा रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 9 से 14 सितंबर तक चुनाव वाले जिलों का दौरा कर करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उपचुनाव जनता को अच्छे दिनों का एहसास कराएंगे.

 कब कहां पर कितने की मिलेगी सौगात
09 सितम्बर को  आगर मालवा और हाटपिपल्या जिला देवास में करोड़ों के कार्यों का भूमिपूजन

10 को दिमनी, अम्बाह  और मेहगाँव का दौरादिमनी में करीब 71 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 22 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण होगा.अम्बाह में करीब 62 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 21 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण होगा

भिण्ड के मेहगॉंव  में करीब 204 करोड़ का भूमिपूजन और 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण होगा
11 को डबरा, भांडेर और पोहरी का दौरा
शिवपुरी के पोहरी में 279 करोड़  भूमिपूजन और करीब 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
दतिया के भांडेर में करीब 43 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 17 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
विधानसभा डबरा  में करीब 73 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 77 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

 12 को जौरा, सुमावली और मुरैना का दौरा
मुरैना में पीएम आवास योजना के अंतर्गत 1 लाख 50 हजार गृह प्रवेश कार्यक्रम
मुरैना में 73 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 194 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
मुरैना के सुमावली में करीब 76 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 7 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
मुरैना के जौरा में करीब 34 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और 8 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

 13 को करैरा, गोहद और ग्वालियर पूर्व का दौरा
शिवपुरी के करैरा में करीब 61 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 135 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
भिंड के गोहद में करीब 317 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 18 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
ग्वालियर में  85 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 21 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
ग्वालियर (पूर्व) में करीब 106 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 383 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण

14 को मांधाता/ नेपानगर दौरा
खंडवा के मांधाता में करीब 7 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
नेपानगर में करीब 52 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन और करीब 7 करोड़ के कार्यों का लोकर्पण





Source link