एक ही टेस्ट के मिले दो रिजल्ट, कोरोना पाॅजिटिव या निगेटिव के फेर में उलझी बीमार महिला | jabalpur – News in Hindi

एक ही टेस्ट के मिले दो रिजल्ट, कोरोना पाॅजिटिव या निगेटिव के फेर में उलझी बीमार महिला | jabalpur – News in Hindi


कोरोना रिपोर्ट से महिला उलझन में पड़ गई. (News18 क्रिएटिव)

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) की एक 27 वर्षीय महिला के कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण को लेकर असमंजश की स्थिति उतपन्न हो गई.

जबलपुर. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के जबलपुर (Jabalpur) की एक 27 वर्षीय महिला के कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण को लेकर असमंजश की स्थिति उतपन्न हो गई है. महिला द्वारा बीते 1 सितंबर को फीवर क्लिनिक पर अपना कोरोना सेम्पल दिया गया, जिसके बाद उसे 3 सितंबर को कोरोना पॉजिटिव बता कर 4 सितंबर को अल सुबह कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया, लेकिन जब उसकी नजर स्वास्थ्य महकमे द्वारा भेजे गए मेसेज पर पड़ी तो वह अचंभित रह गयी. क्योंकि विभाग द्वारा उसे कोविड निगेटिव होने का मैसेज भेजा गया, जिसके बाद महिला ने मेडिकल अस्पताल में जमकर हंगामा किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

वीडियो सामने आने पर जब स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही सार्वजनिक हुई तो महिला को आनन फानन में ए-सिप्लोमेटिक मरीजों के कोविड असपताल सुखसागर भेज दिया गया, लेकिन जब विभाग ने खुद ही महिला की रिपोर्ट की पड़ताल करी तो उसे विभागीय डाटा में कोरोना पॉजिटिव होना ही पाया, जिसके कारण विभाग द्वारा महिला को एक बार फिर मेडिकल कॉलेज के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती करना पड़ा. बहरहाल महकमे की इस गंभीर लापरवाही पर जब जिले के सीएमओ से सवाल किए गए तो उन्होंने कबूल किया कि महिला कोरोना पॉजिटिव है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी महिला को भेजे गए कोरोना रिपोर्ट मेसेज के बारे में कुछ भी कहने से बचते नजर आए.

लापरवाही से परेशानी
कोरोना संक्रमण काल में बरती गई इस गंभीर लापरवाही का खामियाजा कई मरीजों व जन सामान्य को उठाना पड़ सकता है. वहीं विभाग द्वारा जारी की जा रही कोरोना रिपोर्ट सूचनाओं की व्यवस्था भी सवालों के घेरे में गयी है. क्योंकि इसे महज लापरवाही नहीं कहा जा सकता. जानकारों का कहना है कि यह सीधे तौर पर लोगों की जान के साथ बड़ा खिलवाड़ है. गौरतलब है कि मामले की जानकारी जिला प्रशासन के आला अधिकारियों के संज्ञान में भी आई है, जिसके बाद आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई होने की उम्मीद की जा रही है.





Source link