पिता का आरोप है कि बच्ची को ले जाने में पुलिस ने भी महिला को सहयोग किया
भोपाल में एनआरआई मां (NRI Mother) ने पिता और दादी के पास रह रही 5 साल की बच्ची को छीनकर अपने साथ लेकर चली गई. महिला मुंबई (Mumbai) की रहने वाली है. और 2014 में भोपाल के जितेन्द्र मंगवाने से लव मैरिज (Love Marriage) की थी.
बच्ची के पिता का आरोप है कि इस मामले में थाना अवधपुरी के साथ ही राजधानी के महिला थाने की मदद से महिला ने बच्ची को अगवा किया है. जबकि कोर्ट ने महिला को निषेधित किया था कि वह पुत्री को उसके पिता के पास से न ले जाएं. मगर महिला ने पुलिस से सांठगाठ कर बच्ची को छीन कर ले गई.
शादी के कुछ साल बाद घर छोड़कर चली गई महिला
दरअसल भोपाल निवासी जितेंद्र मंगवाने गोवा के किसी कसीनो में काम करते थे. जहां उनकी पहचान मुंबई निवासी अनीता से हुई थी. दोनों की मुलाकात बाद में प्यार में बदल गई और दोनों ने भोपाल आकर 2014 में शादी कर ली. शादी के दो साल बाद अनिता अपनी दुधमुंही बच्ची को उसके पिता जितेंद्र और दादी अंगूरी मंगवाने के पास छोड़कर नौकरी करने पहले मुंबई और 2018 में मुम्बई से अमेरिका चली गई. उस दरमियान साल में एक-दो बार अनीता भोपाल आते जाते रही और हर बार वह ससुराल पक्ष के लोग के साथ बिना वजह झगड़ा करते रही. बीते दिनों भी जब अनीता भोपाल आई तो उसने बच्ची को लेकर जाने की जिद की. लेकिन बच्ची दादी और पिता के पास से जाने को तैयार नहीं थी.कोर्ट ने बच्ची को जबरदस्ती ले जाने से किया था मना
इसको लेकर जितेंद्र ने भोपाल न्यायालय में बच्ची की कस्टडी को लेकर प्रकरण दर्ज करवा दिया. प्रकरण दर्ज होने के बाद कुटुंब न्यायालय ने महिला को कहा कि वह पुत्री को बलपूर्वक जितेंद्र के पास से नहीं ले जाए, लेकिन महिला ने पुलिस की मदद से बच्ची को छीनकर फरार हो गई.
फरियादी जितेंद्र का आरोप है कि न्यायालय की रोक की सूचना उन्होंने थानाप्रभारी अवधपुरी को मौखिक तथा महिला थाना प्रभारी को मैसेज के जरिये दी थी. उसके बाद भी उन्होंने पुत्री वेरोनिका का संरक्षण अनीता को दे दिया. फरियादी जितेंद्र ने बताया कि उनको अंदेशा है अनीता उनकी पुत्री वेरोनिका को मुंबई में अपने माता-पिता के पास छोड़कर अमेरिका जॉब के लिए चली जाएगी. उनकी पुत्री का भविष्य पूरी तरह से अंधकार में चला जाएगा.