मध्य प्रदेश के दमोह में सड़क हादसा हुआ है. (सांकेतिक फोटो)
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के दमोह (Damoh) जिले के बांदकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत घाट पिपरिया टोल टैक्स के पास एक बड़ा सड़क हादसा (Road Accident) हो गया है.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 2 बजे हुई. मिली जानकारी के मुताबिक रात की घटना के बाद जिला अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों में से अधिकतर मरीजों की दोपहर 11:30 तक भर्ती पर्ची नहीं बन सकी और अधिकतर घायल मरीज भटकते हुए दिखाई दिए. एक घायल युवक ने बताया कि जो गंभीर थे, उनके इलाज में तो तेजी दिखाई गई, लेकिन जिन्हें कम चोट लगी थी, उन्हें भटकने के लिए ही छोड़ दिया गया है. घायलों के परिजनों को भी मामले की सूचना दे दी गई है.
पिकअप में इंसानों का सफर गैरकानूनी
बता दें कि पिकअप मालवाहक वाहन है. ऐसे में नियमानुसार ड्राइवर व हेल्पर के अलावा इसमें अन्य इंसानों के सफर की अनुमति नहीं होती है. इसके बावजूद 30 मजदूरों को लादकर ले जाया जा रहा था. पुलिस इस मामले में भी कार्रवाई कर सकती है. फिलहाल सूचना के बाद ज्यादातर घायलों के परिजन अस्पताल पहुंचे. इस गंभीर सड़क हादसे में पुलिस और प्रशासन की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं.