हार्ले डेविडसन
हार्ले डेविडसन (Harley-Davidson) भारत में कारोबार बढ़ाने के लिए हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के साथ जल्द ही हाथ मिला सकती है.
- News18Hindi
- Last Updated:
September 8, 2020, 1:29 PM IST
कंपनी को हो रहा भारत में घाटा- Harley Davidson की कीमत की वजह से इसे खरीदार नहीं मिल पाते जिसकी वजह से कंपनी को घाटा उठाना पड़ रहा है लेकिन वह भारतीय बाजार में बाइक की बिक्री जारी रखेगी. भारत में कारोबार करने के लिए हार्ले डेविडसन ने मजबूत और भरोसेमंद और स्थानीय पार्टनर की तलाश शुरू की थी. Hero मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल ने भी हार्ले डेविडसन से हाथ मिलाने की इच्छा जताई थी. ऐसे में देखना ये होगा कि क्या हार्ले डेविडसन भी हीरो मोटोकॉर्प के साथ हाथ मिलाने के लिए तैयार है या नहीं.
दोनों कंपनियों के हाथ मिलाने से होगा फायदा- पवन मुंजाल ने यह भी बताया था कि फिलहाल इस बारे में अभी तक कोई भी प्रपोज़ल नहीं दिया गया है. मुंजाल ने कहा है कि जितना जल्दी दोनों कंपनियां हाथ मिलाएंगी उतना ही फायदा लोगों को मिलेगा. ऐसा समझा जा रहा है कि हार्ले डेविडसन ने अब तक महिंद्रा एंड महिंद्रा और बजाज ऑटो से भी बात की थी, हालांकि इन दोनों कंपनियों ने इस मामले पर कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया है.पिछले फाइनेंशियल ईयर में हुआ नुकसान- फाइनेंशियल ईयर (2019-2020) में कंपनी ने भारत में केवल 2,500 बाइक बेचे हैं, जबकि इस साल अप्रैल से जून की अवधि के बीच कंपनी केवल 100 बाइक ही बेच पाई है. जुलाई में दूसरी तिमाही के रिजल्ट के साथ एक बयान में हार्ले- डेविडसन ने कहा था कि कंपनी अंतरराष्ट्रीय बाजारों से बाहर निकलने की योजना का मूल्यांकन कर रही है.
ये भी पढ़ें : यहां मिल रही सिर्फ 30000 रु में Splendor iSmart और Passion जैसी बाइक! जल्दी करें
भारत में मिलने वाले Harley Davidson के मॉडल- Harley Davidson स्ट्रीट 750, Street ROD हैं. कंपनी ने भारत में हार्ले-डेविडसन स्ट्रीट 650 जैसे किफायती मॉडलों को बाजार में उतारा है, लेकिन यह बाइक रॉयल एनफील्ड के 650 cc मॉडल से कहीं अधिक महंगी है. कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स देने वाली अन्य कंपनियों ने भारत में हार्ले-डेविडसन की बिक्री को खासा प्रभावित किया है. हार्ले डेविडसन ने अपनी एंट्री-लेवल Street 750 मोटरसाइकिल की कीमत भी घटा दी है. भारतीय बाजार में अब इस बाइक (विविड ब्लैक कलर ऑप्शन) की एक्स-शोरूम कीमत 4.69 लाख रुपये है. यानी कंपनी ने इसकी कीमतों में 65,000 रुपये की भारी कटौती की है.