- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Kendriya Vidyalaya Will Open In IIT Indore Campus; Announcement By Education Minister Ramesh Pokhriyal Nishank
इंदौर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर आईआईटी 501.42 एकड़ में फैला हुआ है।
- इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर सिमरोल क्षेत्र में यह संस्थान 501.42 एकड़ में फैला हुआ है
मंगलवार का दिन इंदौरियों के लिए एक खुशखबरी भरा रहा। केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने इंदौर में नया केंद्रीय विद्यालय खोलने की घोषणा की है। यह विद्यालय आईआईटी इंदौर परिसर में संचालित होगा। केंद्रीय मंत्री ने ट्वीट के जरिए जानकारी देते हुए कहा कि मुझे यह साझा करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हो रही है कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन की विशाल श्रृंखला में एक नया नाम जुड़ने जा रहा है। आज केन्द्रीय विद्यालय आईआईटी, इंदौर खोलने के आदेश हो रहे हैं। मेरा विश्वास है कि आईआईटी, इंदौर परिसर में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा का एक अनोखा संयोग होगा। लाभान्वित होने वाले समस्त विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं। केन्द्रीय विद्यालयों की श्रृंखला में यह 1242वां विद्यालय है।
मेरा विश्वास है कि आईआईटी, इंदौर परिसर में केन्द्रीय विद्यालय की स्थापना उच्च शिक्षा एवं विद्यालयी शिक्षा का एक अनोखा संयोग होगा। लाभान्वित होने वाले समस्त विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं।
केन्द्रीय विद्यालयों की श्रृंखला में यह 1242वां विद्यालय है।@KVS_HQ
— Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank (@DrRPNishank) September 8, 2020
इंदौर से करीब 30 किलोमीटर दूर सिमरोल क्षेत्र में बना यह प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान 501.42 एकड़ में फैला हुआ है। बताया जा रहा है कि आईआईटी कैंपस में काफी समय पहले से ही स्कूल बिल्डिंग बनकर तैयार है। अभी इस बिल्डिंग में निदेशक ऑफिस के साथ ही अन्य गतिविधियां संचालित हो रही थीं। जानकारी अनुसार अभी यहां करीब 1800 स्टूडेंट हैं। वहीं, स्टाफ सहित सभी की बात करें तो करीब 5 हजार लोग यहां निवास करते हैं।
0