- Hindi News
- Local
- Mp
- Ratlam
- Lift Of Garbage Collection Car Falls On Mechanic While Repairing, Condition Critical, Eight Stitches In Head, Mechanic Was Standing Under Lift
रतलाम7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
कचरा कलेक्शन गाड़ी की खराब लिफ्ट सुधारने के दौरान अचानक नीचे काम कर रहे मैकेनिक पर गिर गई। इससे मैकेनिक का सिर फट गया। निगमकर्मियों ने घायल मैकेनिक को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर है। घटना दोपहर 12.30 बजे के आसपास की है। कचरा कलेक्शन वाहन एमपी 43 जी 4351 की लिफ्ट खराब हो गई थी। ऊपर उठने के बाद नीचे नहीं बैठ रही थी।
निगम की शिकायत करने पर सोमवार को अशोक लीलैंड कंपनी ने मैकेनिक सरफराज को सुधारने भेजा था। उसके साथ शौकत नामक हेल्पर भी था। सरफराज कर्मशाला परिसर में गणेश मंदिर के सामने खड़े वाहन की लिफ्ट सुधार रहा था तभी अचानक लिफ्ट नीचे आ गिरी, उसके साथ कचरा भरने के लिए लगाया गया स्टोरेज बॉक्स भी था। भारी भरकम होने से सरफराज नीचे दब गया। हेल्पर के चिल्लाने पर निगमकर्मियों ने लिफ्ट उठाकर नीचे फंसे सरफराज को निकाला। तब तक सिर फटने से काफी खून बह चुका था। इंजीनियर सिद्धार्थ सोनी और लोडिंग मैजिक का ड्राइवर भेरूलाल हरिवल्लभ उसे तत्काल अस्पताल ले गए। सिर में आठ टांके लगाने पड़े। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल सरफराज की हालत गंभीर बनी हुई है।
0