Madhya Pradesh Man Crushed to death In Indore Sirpur | सिरपुर तालाब के पास युवक की सिर कुचली लाश मिली, पुलिस को जान-पहचान वालों पर शक

Madhya Pradesh Man Crushed to death In Indore Sirpur | सिरपुर तालाब के पास युवक की सिर कुचली लाश मिली, पुलिस को जान-पहचान वालों पर शक


इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

चंदन नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव (गोल घेरे में) को पीएम के लिए भिजवाया।

  • पुलिस के मुताबिक, युवक सिरपुर तालाब के पास बैठकर ताश खेल रहा था
  • इसी दौरान उसका विवाद हुआ होगा और परिचितों ने ही उसकी हत्या कर दी

सिरपुर तालाब के पास मंगलवार दोपहर युवक की लाश मिली है। युवक के सिर को बुरी तरह कुचला गया था। चंदन नगर पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान सिद्दीक नाम के युवक के रूप में हुई है।

एसपी महेशचंद्र जैन ने बताया कि घटनास्थल पर ताश पत्ते मिले हैं। शुरूआती जांच में माना जा रहा है कि युवक दोस्तों के साथ ताश खेल रहा होगा। विवाद होने पर उसकी हत्या कर दी गई। मामले में अन्नापूर्णा सीएसपी तीन थानों के टीआई के साथ यह पता लगा रहे हैं, युवक किसके साथ यहां आया था।

0



Source link