Today, Satish can join Congress, two former ministers of Chambal also in contact with Congress and BSP | आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं सतीश,भास्कर से बोलेे सतीश- फिलहाल भाजपा में, कल की कल देखेंगे

Today, Satish can join Congress, two former ministers of Chambal also in contact with Congress and BSP | आज कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं सतीश,भास्कर से बोलेे सतीश- फिलहाल भाजपा में, कल की कल देखेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Gwalior
  • Today, Satish Can Join Congress, Two Former Ministers Of Chambal Also In Contact With Congress And BSP

ग्वालियर19 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

सतीश सिकरवार

  • चंबल के दो पूर्वमंत्री भी कांग्रेस और बसपा के संपर्क में

अंचल की 16 विधानसभा सीटों सहित प्रदेश की 27 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में जोड़तोड़ तेज हो गई है। पंद्रह दिन पहले भाजपा ने अंचल के पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक कांग्रेसियों को ग्वालियर में भाजपा की सदस्यता दिलाई थी। भाजपा की इस कदम का कांग्रेस जवाब देने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता अंचल के भाजपाइयों पर नजर लगाए हैं।

इस सबके बीच 2018 के विस चुनाव में ग्वालियर पूर्व विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी सतीश सिंह सिकरवार कांग्रेस के मुन्नालाल गोयल (अब भाजपा में) से 17,819 वोट से हारे थे। सतीश मंगलवार को कांग्रेस की सदस्यता ले सकते हैं। वे सोमवार की शाम को अचलेश्वर मंदिर पर पूजा-अर्चना कर अपने समर्थकों और एक कांग्रेस नेता के साथ भोपाल रवाना हो गए।

संभावना है कि वे मंगलवार को भोपाल में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल होंगे। हालांकि, खुद सिकरवार ने कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर सोमवार को कहा है- फिलहाल मैं भाजपा में हूं और कल की कल देखेंगे।

गौरतलब है कि सिकरवार की पारिवारिक पृष्ठभूमि भाजपा की है। उनके पिता गजराज सिंह और भाई सत्यपाल सिंह सिकरवार भाजपा से विधायक रह चुके हैं। शेष|पेज 8 पर

0



Source link